
Call Recording वाले सभी Android Apps कल से होंगे बंद, Truecaller में भी यूज नहीं कर पाएंगे ये फीचर
AajTak
Google Play Store Policy में बदलाव की वजह से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स कल से काम नहीं करेंगे. Truecaller से भी यूजर्स अपने एंड्रॉयड फोन पर कॉल नहीं रिकॉर्ड कर पाएंगे.
Google की Play Store Policy में कल यानी 11 मई से बदल जाएगी. इसमें एक बदलाव Android पर Call Recording Apps का बंद होना है. यानी किसी भी थर्ड पार्टी Call Recording Apps से आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कॉल को रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं.
कंपनी इसके बारे में पहले ही बता चुकी है. सिक्योरिटी की वजह से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को बंद किया जा रहा है. कंपनी ने कहा है कि Call Recording Apps कई सारी परमिशन लेते हैं जिनका कई डेवलपर्स गलत फायदा उठाते हैं.
इसके अलावा कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को लेकर अलग-अलग देश में कानून भी अलग-अलग है. जिस वजह से भी कंपनी इसमें बदलाव कर रही है. Google की नई पॉलिसी से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स कल से पूरी तरह बंद हो जाएंगे. इस पॉलिसी की वजह से Truecaller ने भी ये कन्फर्म किया है कि अब Truecaller से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी.
ये भी पढ़ें:- IRCTC के इस फीचर से चुटकियों में बुक होगा तत्काल टिकट, एजेंट्स के नहीं लगाने होंगे चक्कर
काम करते रहेंगे इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स
लेकिन, जिन फोन्स में पहले से कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शनलिटी दी गई है वो काम करते रहेंगे. यानी अगर आपके फोन में इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग ऐप दिया गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये पहले की तरह काम करते रहेंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











