
BYD Sealion 7: सिंगल चार्ज में 567KM रेंज और 11 एयरबैग की सेफ्टी! लॉन्च हुई ये धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी
AajTak
BYD Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को बीते ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेश किया था और उसी वक्त इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू की गई थी. कंपनी ने ये भी घोषणा की है कि इस एसयूवी के तकरीबन 1,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है. इस एसयूवी को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है.
BYD Sealion 7 Price & Features: चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) ने भारतीय बाजार में अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर 'BYD Sealion 7' को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को बीते ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेश किया था और उसी वक्त इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू की गई थी. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 48.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
बुक हो गईं 1000 कारें:
नई 'BYD Sealion 7' के कीमतों के ऐलान के साथ ही कंपनी ने ये भी घोषणा की है कि इस एसयूवी के तकरीबन 1,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है. इसकी डिलीवरी आगामी 7 मार्च से शुरू की जाएगी. शुरुआत में कंपनी ने इसके बुकिंग के लिए ऑफर की भी पेशकश की थी. 17 फरवरी तक इस एसयूवी को बुक करने वाले ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा. इन ग्राहकों को 7 साल या 1.50 लाख किमी (जो भी पहले आए) की वारंटी मिलेगी. इसके अलावा 7kW का AC चार्जर फ्री दिया जाएगा.
लुक और डिज़ाइन:
देखने में यह साफ है कि ये कूपे-स्टाइल एसयूवी डिज़ाइन के मामले में काफी कुछ सेडान कर SEAL से शेयर करती है. इसमें वैसा ही हेडलैंप और कनेक्टेड टेललैंप दिया गया है. हालांकि फ्रंट और रियर बंपर को एक एसयूवी के तौर पर थोड़ा एग्रेसिव बनाने की कोशिश जरूर की गई है. इसकी लंबाई 4.8 मीटर है और इसमें 2930 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












