
BYD Atto 3: देश में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, 521Km की रेंज और 50 मिनट में होगी चार्ज
AajTak
BYD Atto 3 की बैटरी के साथ कंपनी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर और इलेक्ट्रिक मोटर के लिए 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर (जो भी पहले आए) तक की वारंटी दी जा रही है. कंपनी अगले साल के जनवरी महीने से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी.
BYD Atto 3 Electric SUV: बिल्ड योर ड्रीम (BYD) ने आज भारतीय बाजार में अपने नए इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Atto 3 को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD लंबे समय से इस एसयूवी को यहां के बाजार में उतारने की तैयारी कर रही थी, और कंपनी का दावा है कि जब से इस एसयूवी की बुकिंग को शुरू किया गया था तब से अब तक 1,500 यूनिट्स की बुकिंग भी दर्ज की जा चुकी है.
बता दें कि, कंपनी ने बीते 11 अक्टूबर को इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग शुरू की थी. ये फाइव-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कुल 4 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें बोल्डर ग्रे, पार्कर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू शामिल हैं. BYD की तरफ से भारतीय बाजार में ये दूसरी प्राइवेट व्हीकल है, इससे पहले कंपनी E6 इलेक्ट्रिक एमपीवी की बिक्री करती है, जिसकी कीमत 29.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
कैसी है नई BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी:
नई Atto 3 कंपनी के ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी और ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है. इसमें 60.48 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी महज 7.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. इसके अलावा एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये एसयूवी 521 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है, जो कि ARAI सर्टिफाइड रेंज है. कंपनी का कहना है कि, फास्ट DC चार्जर से इसकी बैटरी महज 50 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.
मिलते हैं ये ख़ास फीचर्स:
ये एसयूवी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे लेवल-2 ADAS से भी लैस है, जिसे आमतौर पर BYD Dipilot के नाम से भी जाना जाता है. फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, 12.8 इंच ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एडॉप्टिव रोटेटिंग फंक्शन, 360-डिग्री होलोग्रॉफिक ट्रांसपैरेंट इमैजिंग सिस्टम, व्हीकल टू लोड (VLOT) मोबाइल पावर स्टेशन, वायरलेस चार्जिंग, वन-ट्च इलेक्ट्रिक टेलगेट, 8 स्पीकर और वॉयस कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












