
By-Election 2024 Live Updates: वोटिंग में बुर्के पर घमासान, अखिलेश की अफसरों को चेतावनी- गड़बड़ी करने वालों की नौकरी, पेंशन, PF और इज्जत भी जाएगी
AajTak
पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होना है. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है.
पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है. पांच राज्य इन की 15 सीटों में से 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां पर हो रहा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इसके अलावा उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट और महाराष्ट्र की 1 लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. हालांकि, उपचुनाव के नतीजों का संबंधित विधानसभाओं पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










