
Buxar: पत्नी की तलाश में पाकिस्तान पहुंच गया था शख्स, 3 साल यातनाएं झेलने के बाद लौटा वतन
AajTak
Bihar News: घर लौटने छवि ने पाकिस्तान की जेल में उसके साथ होने वाली ज्यादतियों के बारे में बताया. छवि ने बताया कि पाकिस्तान में जब भी उससे पूछताछ की जाती थी तो उसे मारा जाता था.
Bihar News: बिहार के बक्सर का रहने वाला एक शख्स तीन साल पाकिस्तान की जेल में यातनाएं झेलकर वतन वापस आ गया है. उसका नाम छवि है. मंदबुद्धि होने की वजह से वह अपनी पत्नी की तलाश में पाकिस्तान पहुंच गया था. अब उसके घर लौटने पर परिवार वाले खुशी मान रहे हैं. महिलाएं गीत गा रही हैं, तो पुरुष डीजे पर डांस कर रहे हैं.
पत्नी की तलाश में पाकिस्तान पहुंच जाने वाले ‘छवि’ का वहां की जेल में तीन साल रहना किसी खौफनाक कहानी से कम नहीं है. तीन साल पहले जब छवि को घरवालों से पता चलता है कि उसे बेटा हुआ है और उसकी पत्नी ससुराल में है. यह जानकार छवि की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और फिर वह अपनी पत्नी की तलाश में ससुराल जाने के लिए निकल पड़ता है. वह पहले दिल्ली, फिर राजस्थान के बॉर्डर भटकते-भटकते पाकिस्तान पहुंच जाता है.
घर लौटने पर छवि ने पाकिस्तान की जेल में उसके साथ होने वाली ज्यादतियों के बारे में बताया. छवि ने बताया कि पाकिस्तान में जब भी उससे पूछताछ की जाती थी तो उसे मारा जाता था. उसे खाने में सुबह-शाम बिरयानी दी जाती थी और दोपहर में चाय मिलती थी. बुरी तरह से मारा-पीटा भी जाता था.
छवि का कहना है कि पाकिस्तान पहुंचने के बाद उससे पूछा गया तो उसने कहा कि वो ससुराल आया है, फिर उसे खूब मारा गया. पूछा जाता था कि किस कारण से आए हो तो उसके यह करने पर कि पत्नी से मिलने आया हूं तो फिर बेरहमी से पिटाई की जाती थी.
पाकिस्तान में तीन साल की यातनाएं झेलने के बाद छवि अपने घर वापस लौटा है. ऐसे में, उसके घर में खुशी का माहौल है. सुबह से गीत गाए जा रहे हैं. जब पारंपरिक गीत समाप्त हो गए तो घरवालों ने डीजे पर जमकर डांस किया. गांव में उत्सव का माहौल है. लोग अपने-अपने तरीके से खुशी मना रहे हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








