
Bus Blast in Israel: पेजर अटैक का बदला बस ब्लास्ट से? इजरायल में कई बसों में धमाके, दो बसों में बम डिफ्यूज, रेल-बस सेवा बंद
AajTak
इजरायल के तेल अवीव शहर में तीन बसों में एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए. इन धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इजरायली पुलिस इसे संदिग्ध आतंकी हमला मान रही है.
इजरायल के तेल अवीव शहर में तीन बसों में एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए. इन धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इजरायली पुलिस इसे संदिग्ध आतंकी हमला मान रही है.
ये धमाके बाट याम में हुए हैं. पुलिस का कहना है कि उन्होंने दो अन्य बसों में भी लगे विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया. इन हमलों के बाद परिवहन मंत्री मीरी रेगव ने देश में सभी बसों, ट्रेनों और लाइट रेल ट्रेन सेवाएं रोक दी हैं ताकि विस्फोटक डिवाइसों की जांच की जा सके.
इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने आईडीएफ को आदेश दिए हैं कि वेस्ट बैंक स्थित शरणार्थी शिविरों में सक्रियता बढ़ा दी जाए. इन हमलों की जांच के लिए आईडीएफ और शिन बैट मिलकर काम कर रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंग लॉट में खड़ी एक बस में आग लग गई. कार को जलते देखा गया. तेल अवीव जिले के पुलिस प्रमुख हेम सर्गारोफ ने कहा कि इन विस्फोटक डिवाइसों में टाइमर लगे थे. ऐसा लग रहा है कि इन डिवाइसों पर कुछ लिखा हुआ था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन डिवाइस पर Revenge Threat लिखा हुआ था. उन्होंने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि इस हमले में कितने लोग शामिल थे.
एक टेलीग्राम चैनल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारे शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकते. ये बदला है. यह टेलीग्राम चैनल हमास के तथाकथित तुल्कारेम बटालियन का है. हालांकि, इसने सीधे तौर पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि पीएम इस मामले पर लगातार अपडेट ले रहे हैं और उन्होंने सुरक्षा का भी आकलन किया है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









