
Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन... जापान में ट्रायल शुरू, जानिए कब आएगी भारत
AajTak
जापान में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जापान और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत जापान भारत को दो शिंकान्सेन ट्रेन सेट उपहार में देगा. एक बुलेट ट्रेन E5 सीरीज और एक E3 सीरीज है. इन ट्रेनों की डिलीवरी भारत में 2026 की शुरुआत में की जाएगी.
भारत में मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू हुआ है. इसके बाद यह भारत में आएगी. भारत में बुलेट ट्रेन के आने से पहले ही युद्ध स्तर पर काम जारी है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबी भारत की पहली हाई स्पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है. जिसका 352 किमी रूट गुजरात के नौ और महाराष्ट्र के तीन जिलों से होकर जाएगा.
जापान में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जापान और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत जापान भारत को दो शिंकान्सेन ट्रेन सेट उपहार में देगा. एक बुलेट ट्रेन E5 सीरीज और एक E3 सीरीज है. इन ट्रेनों की डिलीवरी भारत में 2026 की शुरुआत में की जाएगी.
कितनी रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन जापान से भारत जब ये ट्रेनें आएंगी तो इनकी टेस्टिंग की जाएगी. इन ट्रेनों को भारतीय भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में कई स्तर के परीक्षणों से गुजरना होगा. बुलेट ट्रेन की भारत में रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के दौरान भारत में इन ट्रेनों का ट्रायल किया जाएगा और पूरी तरह से ये ट्रेनें 2029 तक चलने के लिए तैयार हो जाएंगी.
दो घंटे में सफर होगा पूरा 508 किलोमीटर लंबा MAHSR कॉरिडोर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा विकसित किया जा रहा है. यह कॉरिडोर मुंबई और अहमाबाद के बीच यात्रा का समय घटाकर सिर्फ 2 घंटे तक कर देगा. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिसमें ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, सूरत और वडोदरा प्रमुख हैं. इस ट्रेन और रूट पर जापान की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है.
तेजी से चल रहा काम 300 किमी के स्ट्रक्चर में से 257.4 किमी का निर्माण फुल स्पैन लॉचिंग तकनीक से किया गया है, जिससे काम बहुत तेजी से हुआ. इस दौरान कई नदी पुल, स्टील और पीएससी ब्रिज, और स्टेशन बिल्डिंग भी बनी हैं. अब तक इस प्रोजेक्ट में 383 किलोमीटर पियर्स, 401 किमी फाउंडेशन और 326 किमी गर्डर कास्टिंग पूरी हो चुकी है. इस बुलेट ट्रेन रूट पर कुल 12 स्टेशन बन रहे हैं.
कबतक चलेगी चलने लगेगी बुलेट ट्रेन? सूरत में भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो चुका है. वहीं बाकी बचा काम भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि गुजरात में लगभग 157 किलोमीटर ट्रैक बेड भी बिछाया जा चुका है. उम्मीद है कि बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन अगले साल शुरू हो सकता है. 2029 तक पूरी सेवा मिलने की उम्मीद है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







