
Bulldozer Offer: बाइक की कीमत से भी कम पेमेंट कर घर लाएं बुलडोजर!, हर महीने इतनी होगी EMI
AajTak
बैकहो लोडर की कीमत 30 लाख रुपये से कुछ अधिक है. इसे ऑफर में खरीदने के लिए ग्राहक को करीब 2 लाख रुपये डाउनपेमेंट करने होंगे. यह जेसीबी कंपनी का सबसे छोटा बुलडोजर है और इसे JCB 1CX नाम से भी जाना जाता है. इसका वजन करीब 1,530 किलोग्राम होता है.
यूपी चुनाव में शुरू हुआ बुलडोजर (Bulldozer) का ट्रेंड समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का बुलडोजर मॉडल अब दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात तक पहुंच चुका है. इस बीच बुलडोजर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक जेसीबी (JCB) ने शानदार ऑफर की शुरुआत की है. जेसीबी के इस ऑफर में महज 51 हजार रुपये की ईएमआई (EMI) पर बुलडोजर खरीदकर घर लाया जा सकता है.
30 अप्रैल तक ये ऑफर वैलिड
जेसीबी के आधिकारिक फेसबुक पेज से किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि अप्रैल कार्निवाल ऑफर में सबसे कम कीमत पर बुलडोजर खरीदा जा सकता है. पोस्ट में लिखा गया है, 'इस बैसाखी खरीदें अपना प्रिय बैकहो लोडर सबसे कम EMI पे. ऑफर अप्रैल 30 तक ही मान्य. अधिक जानने के लिए ये पेज देखें https://bit.ly/April-offer. जल्दी करें.' इसके साथ में बताया गया है कि इस ऑफर के तहत 4 से 5 साल के लिए लोन की सुविधा है.
इतने लाख तक का फाइनेंस उपलब्ध
कंपनी ने बताया है कि यह ऑफर सिर्फ इसी महीने तक वैलिड है. 30 अप्रैल के बाद यह ऑफर समाप्त हो जाएगा. अभी इस ऑफर के तहत सुंदरम फाइनेंस (Sundaram Finance), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), चोला (Chola) और हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस (Hinduja Leyland Finance) के साथ मिलकर लोन की सुविधा दी जा रही है. अप्रैल कार्निवाल ऑफर में जेसीबी के बैकहो लोडर (JCB Backhoe Loader) के लिए 28 लाख रुपये तक के फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है. चूंकि कंपनी 7.49 फीसदी तक किफायती ब्याज दर ऑफर कर रही है, इसकी ईएमआई 51 हजार रुपये महीना बैठती है. यह ऑफर JCB 3DX ECO के लिए है, जिसका इंजन 76hp पावर वाला है. आप अगर कोई बाइक लेने जाएं तो नकद लेने के लिए आपको इससे ज्यादा ही रकम की जरूरत होगी. औसत बाइक के दाम भी 60-65 हजार रुपये से शुरू होते हैं.
इतनी है बैकहो लोडर की कीमत

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











