
BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, लॉन्च की भारत में पहली Satellite-to-Device सर्विस
AajTak
BSNL Satellite-to-Device Service Launch: BSNL ने भारत में Satellite-to-Device को लॉन्च कर दिया है. ये देश की पहली Satellite-to-Device सर्विस है. कंपनी ने इसे अमेरिकी सैटेलाइट कम्युनिकशन कंपनी Viasat के साथ मिलकर लॉन्च किया है. इस सर्विस की मदद से रिमोट एरिया में भी लोगों को आसानी से कनेक्टिविटी मिलेगी.
टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस को लॉन्च कर दिया है. BSNL देश की पहली कंपनी बन गई है, जिसने इस सर्विस को लॉन्च किया है. इस सर्विस की मदद से आप नेटवर्क ना होने पर भी टेलीकॉम सर्विसेस का इस्तेमाल कर पाएंगे.
इसके लिए BSNL ने अमेरिकी सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Viasat के साथ पार्टनरशिप की है. कंपनी ने सैटेलाइट बेस्ड टू-वे मैसेजिंग सर्विस का सफल डेमो इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 में किया था.
सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस के नाम से ही साफ है कि इस प्रक्रिया में सैटेलाइट की मदद से डिवाइस पर सीधे सर्विस मिलेगी. अभी टेलीकॉम सर्विसेस यूज करने के लिए हमें टेलीकॉम टावर पर निर्भर रहना पड़ता है. इसकी वजह से कई रिमोट एरिया में नेटवर्क नहीं आता है. ऐसे में सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस की मदद से ऐसे एरिया में लोगों को कनेक्टिविटी के बेहतर विकल्प मिलेंगे.
इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. DoT ने लिखा, 'BSNL ने देश की पहली Satellite-to-Device सर्विस लॉन्च कर दी है. अब भारत के रिमोट एरिया तक भी आसानी से कनेक्टिविटी मिलेगी.'
यह भी पढ़ें: BSNL का दिवाली तोहफा, 365 दिनों के सबसे सस्ते प्लान की कीमत घटाई
इस मैसेज के साथ DoT ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इस सर्विस के बारे में बताया गया है. कुछ वक्त पहले Viasat ने बताया था कि वे भारत में BSNL समेत दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे सैटेलाइट सर्विसेस का कंज्यूमर्स और IoT डिवाइसेस तक विस्तार किया जा सके.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











