
BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, भारतीय सीमा में कर रहा था एंट्री
AajTak
बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर स्थित गांव ठाकुरपुर के पास भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा बल ने पूछताछ के बाद पाक नागरिक को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है.
भारतीय सुरक्षा बलों ने देश सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है. बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. सुरक्षा बल ने बताया कि ये पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के गुरदासपुर जिले के ठाकुरपुर गांव के पास भारतीय सीमा में एंट्री कर रहा था.
पंजाब पुलिस को सौंपा पाक नागरिक: BSF
बीएसएफ ने बताया शुक्रवार 16 फरवरी को पंजाब के गुरदासपुर जिले में ठाकुरपुर गांव के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा है. वो बाड़ के पास आईबी को पार कर रहा था. पूछताछ के दौरा पता चला कि वो अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आया ता और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक, संग्दिध नहीं मिला है.
इसके बाद आरोपी को बीएसएफ की टीम ने आगी की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










