
BSEH 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आज! देखें चेक करने का तरीका
AajTak
BSEH Haryana Board 10th Result 2021: जो छात्र इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
BSEH Haryana Board 10th Result 2021: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है. NDTV के अनुसार, रिजल्ट आज 11 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. राज्य शिक्षा मंत्री पहले ही घोषणा कर चुके थे कि रिजल्ट 15 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. जो छात्र इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. BSEH 10th Result 2021: ये है चेक करने का तरीका स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: अगली विंडो पर, ड्रॉप-डाउन मेनू से कोर्स का चयन करें. स्टेप 4: अपना कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें. स्टेप 5: 'सबमिट' पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. कक्षा 10वीं का रिजल्ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया जाएगा. परीक्षाएं कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दी गई थीं. उम्मीदवारों के रिजल्ट अन्य रिजल्ट होस्टिंग वेबसाइट पर भी जारी किए जाएंगे. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें. रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर ही लाइव कर दिया जाएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











