
BSEB Compartmental Result 2021 Live Updates: 2 लाख से ज्यादा छात्र होंगे प्रमोट, ऐसे चेक पाएंगे अपना रिजल्ट
AajTak
BSEB Bihar Board 10th, 12th Compartmental Result 2021 Live Updates: कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का रिजल्ट आज 19 जून को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा.
BSEB Bihar Board 10th, 12th Compartmental Result 2021 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने शुक्रवार को कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. इसके साथ ही बोर्ड ने ऐसे सभी छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर प्रमोट करने का फैसला किया है जो एक या दो विषयों में फेल हुए हैं. कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का रिजल्ट आज 19 जून को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. इससे 2 लाख से ज्यादा छात्रों को फायदा होगा. इसलिए रद्द किए गए एग्जाम BSEB ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए अगले तीन महीनों में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है, और यदि परीक्षाएं भी होती हैं तो रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर के आसपास घोषित किया जाएगा. इससे छात्रों को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि हायर एजुकेशन में एडमिशन लेने में उन्हें मुश्किल होगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












