
BS6 वाहन नहीं तो दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कंट्रोल के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्त
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण कम करने के मकसद से दिल्ली पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिकों से संपर्क किया है और उनसे कहा है कि जिन गाड़ियों के इंजन BS6 से कम हैं, ऐसी गाड़ियों में पेट्रोल या डीजल ना भरा जाए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर हवा जहरीली हो गई है. शहर का AQI लगातार खराब होता जा रहा है, जो पिछले 2 दिनों से 400 पर बना हुआ है. सरकार की तरफ से दिल्ली में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है, जिसकी वजह से पुरानी गाड़ियों के अलावा गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई है.
इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लगातार उन गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी दिल्ली में चल रही हैं. जिस पैमाने पुरानी गाड़ियां दिल्ली में चल रही हैं, उन्हें रोक पाना दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लिए संभव नही हो पा रहा है. ऐसे में पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिकों से संपर्क किया है और उनसे कहा है कि जिन गाड़ियों के इंजन BS6 से कम हैं, ऐसी गाड़ियों में पेट्रोल या डीजल ना भरा जाए.
दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि पुरानी गाड़ियां दिल्ली में नही चलें और जल्द से जल्द खराब वायु गुणवत्ता पर कंट्रोल पाया जा सके. इसके पहले जब ग्रैप-4 लगाया गया था तो, दिल्ली का AQI 200 से ढाई सौ के आस-पास पहुंच गया था, जिसकी वजह से ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा लिए गए थे लेकिन AQI जब 400 के पार हुआ तो एक बार फिर से ग्रैप-4 लगाया गया है. अब ग्रैप-4 के नियमों के लोग अनदेखी न कर सकें, इसकी कोशिश में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: ठंड, कोहरे और धुंध की चपेट में दिल्ली, कई इलाकों का 480 के पार AQI, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी
कोहरे और धुंध की चपेट में दिल्ली
दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है. एक बार फिर प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है. सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में औसत AQI 442 रिकॉर्ड हुआ है, जो कल से काफी ज्यादा है यानी आज (18 दिसंबर) राजधानी में प्रदूषण और ज्यादा बढ़ा है. सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार, बुराड़ी और लाजपत नगर में AQI 480 के पार दर्ज किया गया है. दिल्ली के 37 केंद्रों मे से 32 का AQI स्तर 400 के पार रिकॉर्ड हुआ है. बिगड़ते हालात के बीच दो दिन पहले राजधानी में GRAP-4 लगाना पड़ा. कल AQI का स्तर 416 था. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक अभी राहत की उम्मीद नहीं है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



