
Brokerages Advice: एक साथ इन 10 एक्सपर्ट्स ने कहा- LIC IPO में करें अप्लाई, बनेगा पैसा?
AajTak
Why Apply Lic IPO: आपको इस आईपीओ में अप्लाई करना चाहिए या नहीं? इन सवालों के साथ Businesstoday देश के 10 बडे़ ब्रोकरेज (Brokerages) से राय जानने की कोशिश की. आपको जानकर खुशी होगी कि सभी विश्लेषकों ने LIC आईपीओ में ‘Subscribe’ की सलाह ही है.
एक दिन के बाद ही देश का सबसे बड़ा IPO ओपन होने जा रहा है, यानी रिटेल निवेशकों के लिए 4 मई को LIC का IPO खुल जाएगा. निवेशक 9 मई तक इस आईपीओ में पैसे लगा पाएंगे. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड (Price Band) 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
इस आईपीओ को हिट कराने के लिए सरकार ने आईपीओ में कई तरह की छूट की पेशकश की है. LIC पॉलिसी धारक (Policyholder) को आईपीओ में 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा. साथ ही पॉलिसी धारकों के लिए IPO में प्रति शेयर 60 रुपये की छूट होगी. जबकि LIC के कर्मचारियों (LIC Employee) को इस IPO में अप्लाई करने पर 45 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा.
Expert Comments On LIC IPO
दरअसल, पिछले दिनों बाजार में कुछ ऐसे आईपीओ लॉन्च हुए, जिसने निवेशकों तगड़ा झटका दिया है. निवेशक डरे हुए हैं कि LIC आईपीओ में अप्लाई करें या नहीं? कहीं नुकसान तो नहीं हो जाएगा. खासकर वैसे निवेशकों के मन सवाल हैं, जो पहली बार LIC आईपीओ में अप्लाई करने के बारे में सोच रहे हैं.
आपको इस आईपीओ में अप्लाई करना चाहिए या नहीं? इन सवालों के साथ Businesstoday देश के 10 बडे़ ब्रोकरेज (Brokerages) से राय जानने की कोशिश की. आपको जानकर खुशी होगी कि सभी विश्लेषकों ने LIC आईपीओ में ‘Subscribe’ की सलाह ही है. साथ ही ये भी बताया है कि इस आईपीओ में क्यों पैसे लगाने चाहिए. आइए देखते हैं, तमाम ब्रोकेरेज इस आईपीओ को क्यों अच्छा बता रहा है.
Geojit Financial Services: Subscribe अपर प्राइस बैंक के हिसाब से एलआईसी के आईपीओ 1.1 गुना के P/EVPS (प्रति शेयर एम्बेडेड मूल्य) पर उपलब्ध है, जो कि बाजार में मौजूद प्राइवेट इंश्योरेंस (Private Insurance) कंपनियों के मुकाबले 65 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है. LIC कंपनी का मौजूदा मूल्यांकन भी आकर्षक है, साथ ही कमाई में आगे बढ़ोतरी का अनुमान है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











