
Britain: भारतीयों के खिलाफ ही बोलकर मंत्री पद गंवाने वालीं Suella Braverman का जानें इंडिया कनेक्शन
AajTak
गोवा और तमिल विरासत से संबंध रखने वाली ब्रेवरमैन के माता-पिता भारतीय मूल के हैं, जो 1960 के दशक में ब्रिटेन आकर बस गए थे. उनके पिता क्रिस्टी फर्नांडिस मूल रूप से गोवा के निवासी थे, जबकि मां उमा हिंदू तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. ब्रेवरमैन बौद्ध अनुयायी हैं, जो नियमित तौर पर लंदन के बौद्ध केंद्र में जाती हैं.
ब्रिटेन की नई लिज ट्रस सरकार गठन के बाद से ही लगातार विवादों में बनी हुई है. महंगाई, बेरोजगारी और ऊर्जा की बढ़ी कीमतों ने सरकार की परेशानी और बढ़ा दी है. हाल ही में ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद अब गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह बीते एक हफ्ते में ट्रस सरकार से दो मंत्री की रवानगी हुई है.
लेकिन ब्रेवरमैन का इस्तीफा खासा चर्चा में है. इसकी वजह उनका खुद भारतीय मूल का होते हुए ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों विशेष रूप से भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या का विरोध करना था.
ब्रेवरमैन पर निजी ईमेल से एक सांसद को सरकारी दस्तावेज भेजने का आरोप लगा था, जिसे नियमों का उल्लंघन बताया गया था. इसके बाद ब्रेवरमैन ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर बताया कि उनसे गलती हुई है, वह इसकी जिम्मेदारी लेती हैं और पद से इस्तीफा दे रही हैं.
कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन?
सुएला भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं. गोवा और तमिल विरासत से संबंध रखने वाली ब्रेवरमैन के माता-पिता भारतीय मूल के हैं, जो 1960 के दशक में ब्रिटेन आकर बस गए थे. उनके पिता क्रिस्टी फर्नांडिस मूल रूप से गोवा के निवासी थे, जबकि मां उमा हिंदू तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सुएला का जन्म 3 अप्रैल 1980 को लंदन में हुआ था. वह वेम्बले में पली-बढ़ीं, इसलिए वह जन्म से ब्रिटिश नागरिक हैं.
सुएला की स्कूली शिक्षा लंदन के हीथफील्ड स्कूल से हुई. उन्होंने बाद में कैम्ब्रिज के क्वींस कॉलेज से वकालत पढ़ी. कंजरवेटिव नेता और वकील 42 साल की ब्रेवरमैन 2015 में फेयरहैम से सांसद चुनी गई थीं. उन्होंने थेरेसा मे की सरकार के तहत ब्रेग्जिट (यूरोप से ब्रिटेन से अलग होने) का पुरजोर समर्थन किया था. वह थेरेसा सरकार में जूनियर मंत्री पद पर थीं. वह 2018 में शिक्षा चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









