
Britain: क्या नए कैबिनेट से हटाए जाने की अटकलें हैं प्रीति पटेल के इस्तीफे की वजह
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुनाव में लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पटखनी देते हुए प्रधानमंत्री पद जीत लिया. उनकी जीत के कुछ घंटों बाद ही बोरिस जॉनसन सरकार में गृह मंत्री रहीं प्रीति पटेल ने पद से इस्तीफा दे दिया. उनका कैबिनेट से इस्तीफा देने की टाइमिंग सवालों के घेरे में हैं.
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार में गृह मंत्री प्रीति पटेल (Priti Patel) ने प्रधानमंत्री चुनाव में लिज ट्रस (Liz Truss) की जीत के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने खुद बोरिस जॉनसन के नाम अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया. भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने त्यागपत्र शेयर करते हुए कहा कि वह पद से इस्तीफा दे रही हैं और सांसद के रूप में जनसेवाएं जारी रखना उनकी पसंद है. बता दें कि लिज ट्रस मंगलवार को प्रधानमंत्री पद संभाल लेंगी.
हालांकि, प्रीति पटेल ने लिज ट्रस को जीत की बधाई देते हुए उनका पूर्ण समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीते तीन सालों तक ब्रिटेन के गृहमंत्री के रूप में सेवा करने मेरे लिए सम्मान की बात रही. मैं पुलिस, इमिग्रेशन सिस्टम में सुधार और हमारे देश की सुरक्षा से जुड़े कामों को लेकर बहुत गौरवान्वित हूं.
नई कैबिनेट में प्रीति पटेल को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की थी संभावना
लेकिन लिज ट्रस की जीत के तुरंत बाद प्रीति पटेल के इस्तीफा देने की टाइमिंग सवालों के घेरे में है. लिज ट्रस की जीत से पहले ही ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि ट्रस प्रधानमंत्री बनते ही पटेल को गृहमंत्री पद से हटा देंगी. उनकी जगह वह एक और भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) को गृह मंत्री नियुक्त कर सकती हैं.
ब्रेवरमैन फिलहाल अटॉर्नी जनरल हैं और वह इस बार के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भी शामिल थीं लेकिन शुरुआती तीसरे राउंड में ही रेस से बाहर हो गई थीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









