
Breast Cancer: महिमा चौधरी, छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से जूझीं, महिलाएं इन वॉर्निंग साइन को ना करें इग्नोर
AajTak
Breast Cancer Sings & Symptoms: हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की खबरों से सभी को चौंका दिया. महिमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी. तो आइए जानते हैं क्या है ब्रेस्ट कैंसर, साथ ही इसके कारण और लक्षण.
Breast Cancer Signs & Symptoms In Hindi: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की पूरी कहानी शेयर की जिस पर उन्हें लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स और फैन्स उन्हें इस खतरनाक बीमारी को मात देने के लिए बधाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि महिमा चौधरी इस लिस्ट में अकेली नहीं है, और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम शामिल है जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर को हराया है. इस लिस्ट में छवि मित्तल, हमसा नंदिनी और ताहिरा कशयप का नाम भी शामिल है. ये सभी सेलेब्स समय-समय पर लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुक करते हैं, साथ ही कैंसर से लड़ाई की अपनी स्टोरी भी लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं.
हालांकि, अब ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन इसका इलाज तभी किया जा सकता है जब इसका शुरुआती चरण में ही पता लग जाए. ऐसे में हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दिखते ही आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि इस बीमारी को बढ़ने से पहले ही रोक लिया जाए.
इन संकेतों के प्रति रहें सतर्क (Breast Cancer Warning Signs)
- ब्रेस्ट और अंडरआर्म्स के आसपास गांठ बनना.
- ब्रेस्ट में और उसके आसपास सूजन
- ब्रेस्ट के साइज और शेप में बदलाव

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











