
Brave Ark भारत में लॉन्च, 8 स्पीकर के साथ आता है टैबलेट, इतनी है कीमत
AajTak
Brave Ark टैबलेट भारत में लॉन्च हो गया है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 14,550mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी ने इसे 2-in-1 डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया है. इसे टैबलेट और कंप्यूटर दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
भारतीय टैबलेट मार्केट में एक नए प्लेयर की एंट्री हुई है. देसी कंपनी Brave ने अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने Brave Ark 2-in-1 को इस हफ्ते लॉन्च किया है. ये टैबलेट सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसे Amazon से खरीदा जा सकता है.
इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है. डिवाइस 12.95-inch के IPS टच स्क्रीन के साथ आता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कंपनी ने इस प्रोडक्ट को एक टैबलेट और पीसी के तौर पर पेश किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Brave Ark को कंपनी ने 34,999 रुपये में लॉन्च किया है. ये डिवाइस 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसे ऐमेजॉन से खरीदा जा सकता है. एक कॉन्फिग्रेशन के साथ ही ये डिवाइस सिर्फ एक कलर ऑप्शन में आता है. इसके साथ स्टायलस भी मिल रहा है, जिसे कंपनी Brave Ark Pen कह रही है.
यह भी पढ़ें: iPhone 17e इस तारीख को हो सकता है लॉन्च, लीक हुईं डिटेल्स
Brave Ark 2-in-1 एक कन्वर्टिबल टैबलेट है, जो Android 15 पर काम करता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.95-inch की 2.8K रेज्योलूशन की IPS स्क्रीन मिलती है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 Nits की है, जो एक स्मार्टफोन के मुकाबले कम है.
यह भी पढ़ें: LG Essential AC सीरीज लॉन्च, भारत के लिए मिलते हैं स्पेशल फीचर्स, इतनी है कीमत

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











