
Brahma Muhurta Ke Upay : ब्रह्म मुहूर्त में करें ये 3 काम, कष्ट होंगे दूर, दोगुनी होगी कमाई
AajTak
Brahma Muhurta Ke Upay : ब्रह्म मुहूर्त दिन का वह पवित्र समय है जो सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटे पहले होता है. आमतौर पर यह समय सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे तक माना जाता है. इसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और लाभकारी समय माना गया है.
ब्रह्म मुहूर्त में जागना बहुत शुभ माना गया है. इस समय उठकर गायत्री मंत्र का जाप करना और अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए. अगर पूरा समय नहीं निकाल सकते तो कम से कम 10-15 मिनट ईश्वर का ध्यान और मंत्रों का जाप जरूर करें. अगर आपकी कोई मनोकामना है तो उसे मन में रखकर मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, भगवान की विशेष कृपा मिलती है और जीवन के दुख भी कम होते हैं. ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से ठीक पहले का होता है, लगभग सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक रहता है. मंत्र जाप के अलावा कुछ और भी उपाय हैं जिन्हें ब्रह्म मुहूर्त में करने से लाभ मिलता है.
ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान
हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना अत्यंत शुभ और लाभकारी होता है. मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इसे इतना पुण्यकारी माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना दूध से स्नान करने के समान होता है. यह न केवल शरीर को ताजगी देता है, बल्कि स्वास्थ्य और आरोग्य भी बढ़ाता है. स्नान करने से व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है. साथ ही, यह व्यक्ति को बल, बुद्धि और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है. इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए.
तुलसी को दिखाएं दीपक
हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मंत्रों का जाप और ईश्वर का ध्यान करने के बाद तुलसी के पास एक दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी माना गया है. साथ ही, तुलसी में जल अर्पित करना भी शुभ फल देने वाला उपाय है.मान्यता है कि इस पवित्र क्रिया को करने से साधक के कई जन्मों के पापों का नाश होता है. यह उपाय न केवल आध्यात्मिक उन्नति में मददगार है, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाता है. तुलसी के पास दीपक जलाने से जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होता है. करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
ब्रह्म मुहूर्त में करें योग साधना

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











