
Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त में जरूर करें ये खास उपाय, जीवन में प्राप्त करेंगे सिर्फ तरक्की ही तरक्की
AajTak
Brahma Muhurat: शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद शुभ समय माना गया है. कहते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में जागने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है. ऐसे लोगों के सितारे हमेशा बुलंदी पर रहते हैं.
Brahma Muhurat: शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद खास माना जाता है. सुबह 3 से 5 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है, और इसे दिन का सबसे शांत वक्त माना जाता है. कहा जाता है कि इस समय प्रकृति की ऊर्जा अपने चरम पर होती है और मन पूरी तरह शांत रहता है. यही वजह है कि ध्यान, योग या पूजा-पाठ के लिए ये वक्त सबसे शुभ माना गया है. ब्रह्म मुहूर्त को अक्षय मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है.
कहा जाता है कि जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपना दिन शुरू करते हैं, उनका दिमाग ज्यादा साफ रहता है, सोचने-समझने की ताकत बढ़ती है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है. इस समय की गई साधना जल्दी असर दिखाती है क्योंकि उस वक्त मन में कोई उलझन नहीं होती है. तो चलिए जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कौन से खास उपाय करने चाहिए.
हथेलियों के करें दर्शन
ज्योतिषियों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त का समय बहुत ही चमत्कारी होता है इसलिए इस दौरान जब भी किसी व्यक्ति की आंख खुले तो उसे सबसे अपनी हथेलियों के दर्शन करने चाहिए. क्योंकि, हथेलियों में त्रिदेवों का निवास होता है. इसलिए, ब्रह्म मुहूर्त में उठते ही अपनी हथेलियों का दर्शन करते हुए यह मंत्र बोलना शुभ माना गया है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में धन-संपत्ति की कमी नहीं होती.
करें इन मंत्रों का जाप
इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त में जागने के बाद अपने इष्टदेव का स्मरण करें. इसके पश्चात 'ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्' का उच्चारण करें. इस शुभ घड़ी में गायत्री मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना गया है. मंत्रोच्चारण के बाद कुछ देर ध्यान लगाएं और फिर भगवान शिव का स्मरण करते हुए 'ऊं' का जप करें, यह साधना मन और आत्मा दोनों को शुद्ध करती है. कहते हैं कि इस दौरान इन मंत्रों का जाप करने से भगवान और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही, जीवन की समस्याओं का हल भी प्राप्त होता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










