
BPSC पेपर लीक कांड: आरोपी DSP के ससुराल पहुंची जांच एजेंसी, चार्जशीट दाखिल
AajTak
बीपीएससी पेपर लीक केस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम ने मामले के आरोपी रंजीत रजक के चार ठिकानों पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि आरोपी रंजीत ने इस करप्शन का जाल अपनी ससुराल तक फैला रखा था.
Bihar News: बीपीएसपी पेपर लीक कांड में गिरफ्तार DSP रंजीत रजक ने अपने भ्रष्टाचार का जाल अपने ससुराल तक फैलाया था. आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम ने बीएमपी पटना 14 में तैनात रहे निलंबित डीएसपी रंजीत रजक के 4 ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की. रंजीत रजक के पटना के रूपसपुर स्थित किराए के फ्लैट के अलावा अररिया और कटिहार में उनके ठिकानों पर छापा मारा गया. फिलहाल रंजीत रजक के भाई और बहनोई के अलावा उनके कई रिश्तेदार EOW की रडार पर हैं. एजेंसी ने पैतृक आवास पर छापेमारी करने के साथ आरोपी के कटिहार स्थित पेट्रोल पंप पर भी कार्रवाई की है.
पुलिस सूत्रों की मानें तो एक बार परीक्षा पास करने के बाद डीएसपी रंजीत कुमार रजक ने खुद भी दोबारा बीपीएससी की परीक्षा दी थी. इस बार उनका रैंक भी बेहतर आया, मगर उन्होंने प्रशासनिक सेवा की बजाय डीएसपी के पद पर ही रहने का फैसला लिया. उस समय उनके साथ बड़े भाई ने भी बीपीएससी की परीक्षा पास की थी, जो प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हैं.
इसी बैच में एक और व्यक्ति ने भी बीपीएससी की परीक्षा पास की, जिससे रंजीत कुमार रजक ने अपनी बहन की शादी कर दी. डीएसपी रंजीत रजक की बीपीएससी पेपर लीक कांड में संलिप्तता सामने आई थी. इस मामले में गया के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया था. उधर, जांच एजेंसी ने भोजपुर जिले के धरहरा प्रखंड के के तत्कालीन बीडीओ और वीर कुंवर सिंह कॉलेज पर बतौर मजिस्ट्रेट तैनात जयवर्धन गुप्ता समेत 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है.
इन लोगों के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट
पटना की विशेष कोर्ट में दायर चार्जशीट में जिन 9 लोगों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने आरोप पत्र दाखिल किया है, उनमें वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर सुशील सिंह, बरहड़ा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता, सहायक केंद्र अधीक्षक अगम सहाय, कृष्णमोहन सिंह, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, निशि कांत राय और अमित सिंह के नाम शामिल हैं. इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, जालसाजी और षड्यंत्र के अलावा साक्ष्य को गायब करने, आईटी एक्ट और बिहार परीक्षा अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गई हैं.
फिलहाल ये सभी आरोपी पटना के ही बेऊर जेल में बंद हैं. इस मामले में गिरफ्तार किए गए डीएसपी रंजीत कुमार रजक समेत कुल 17 आरोपियों पर आरोप पत्र दाखिल करने की कार्रवाई चल रही थी, जिसमें पहले चरण में 9 आरोपियों पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है. बाकी 8 आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी जांच कर रही है. बता दें कि पिछले 8 मई को बीपीएससी पेपर लीक कांड की घटना सामने आई थी. इसके बाद पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई थी. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़ती जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










