
BPSC: छात्रों के प्रदर्शन के बीच पटना हाईकोर्ट की सुनवाई टली, अब इस दिन तक करना होगा इंतजार
AajTak
BPSC Protest Latest Update: पटना हाईकोर्ट में बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द की मांग पर सुनवाई टल गई. छात्र अबी भी कथित गड़बड़ियों के चलते परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं. बिहार सरकार और बीपीएससी को 30 जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश था. इस बीच बीपीएससी ने 70वीं पीटी एग्जाम की मार्कशीट ऑनलाइन जारी कर दी है.
BPSC Protest: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होनी थी. करीब डेढ़ महीने से पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों छात्रों को इस दिन का इंतजार था. सुनवाई से एक दिन पहले छात्रों को प्रदर्शन फिर से तेज हुआ, लेकिन इस बीच पटना हाईकोर्ट की सुनवाई टल गई है.
बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट की जिस बेंच को इस मामले में सुनवाई करनी थी उसके जज अरविंद सिंह छुट्टी पर हैं. परीक्षा रद्द और री-एग्जाम की मांग कर रहे छात्रों को अभी और इंतजार करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगली सुनवाई 4 फरवरी तय की गई है. बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द होगी या नहीं? इसका फैसला अब अगली सुनवाई में हो सकता है.
कोर्ट ने सरकार और BPSC से 30 जनवरी तक मांगा था जवाब
कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर छात्र बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द और री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने छात्रों की याचिका का स्वीकार किया था और बिहार सरकार व बीपीएससी को 30 जनवरी तक अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था. हालांकि, कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद 23 जनवरी को प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी किया गया था.
70वीं प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी
वहीं दूसरी ओर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (23 जनवरी) के बाद आज उम्मीदवारों की मार्कशीट भी जारी कर दी है. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












