
BPSC कैंडिडेट्स ने राहुल गांधी को क्या कुछ बताया, अब सामने आया Video
AajTak
राहुल गांधी ने बिहार में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी कैंडिडेट्स से उनकी समस्याओं पर बातचीत करते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने हैंडल @RahulGandhiसे एक पोस्ट के जरिए BPSC परीक्षार्थियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है - देखिए पटना में BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों ने मुझे क्या बताया - क्रिमिनल्स को गिरफ़्तार करने की जगह पुलिस छात्रों को पीट रही है और सरकार का फोकस सिर्फ भ्रष्टाचार के घिनौने खेल को छुपाने पर है.
वीडियो में राहुल गांधी बीपीएससी की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. इसमें प्रश्न लीक होने से लेकर नॉर्मलाइजेशन नहीं होने तक की समस्याओं के बारे में छात्र-छात्रा बताते दिखाई दे रहे हैं.
परीक्षार्थियों ने राहुल गांधी को सुनाई समस्या परीक्षार्थियों ने बताया कि पोर्टल पर तकनीकी खराबी होने की वजह से 80 हजार कैंडिडेट्स आवेदन ही नहीं कर सके. बताया गया कि बापू परीक्षा केंद्र में एक हॉल में बच्चों को प्रश्नपत्र ही नहीं मिला. इसका विरोध करने पर सरकार ने हमलोगों को ही दोषी बताया गया.
नॉर्मलाइजेशन को लेकर कही ये बात नॉर्मलाइजेशन का विरोध करने पर कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ कि इसे लागू नहीं करेंगे. लेकिन इसके बदले स्केलिंग की बात की गई. छात्रों का कहना है कि स्केलिंग यूपीएससी के मेंस में होता है, पीटी में नहीं होता है.
पेपर लीक होने के दिये प्रमाण इसके अलावा छात्रों ने बताया कि परीक्षा के दौरान ही परीक्षा के प्रश्न ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आ गए. छात्रों ने इसका प्रमाण भी राहुल गांधी को दिखाया. इसी बीत एक परीक्षार्थी ने कहा कि जब विरोध प्रदर्शन हुआ तो सरकार ने कहा कि छात्रों के बीच उपद्रवी घुस गए थे. इस बीच राहुल गांधी कहते नजर आए कि मतलब इन्होंने परीक्षा को मजाक बना दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












