
Booking Open: इस त्योहारी सीजन में करें हवाई सफर, टिकट कीमत केवल 1499 रुपये
AajTak
Vistara Festive sale 2022: फेस्टिव सीजन में तमाम तरह के प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिल रहे हैं. अब एयरलाइन भी इसमें शामिल हो गई है. विस्तार एयरलाइन फेस्टिव सेल लेकर आई है और सस्ती दरों पर यात्रियों को टिकट बुक करने का मौका दे रही है. सेल की शुरुआत आज से ही हो गई है.
टाटा संस (Tata Sons) और सिंगापुर एयरलाइंस की स्वामित्व वाली विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airlines) धमाकेदार फेस्टिव सेल (Festive Sale) लेकर आई है. एयरलाइन ने अपने घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क में फेस्टिव सेल की घोषणा की है. टिकटों की बुकिंग के लिए ये सेल इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस तीनों ट्रैवल क्लास में उपलब्ध है. एयरलाइन ने सेल की शुरुआत कर दी है और घेरलू सफर के लिए हवाई टिकट की शुरुआती कीमत 1499 रुपये है.
घरेलू सफर के लिए किराया
विस्तारा के अनुसार, फेस्टिव सेल के तहत घरेलू यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग का लाभ 17 अक्टूबर (सोमवार) से लेकर 19 अक्टूबर (बुधवार) की रात 11:59 बजे तक उठाया जा सकता है. घरेलू सफर के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया 1,499 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 2,999 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 8,999 रुपये से शुरू होता है. ये वन-वे फेयर है.
इंटरनेशनल रूट पर टिकटों के दाम
इंटरनेशनल रूट पर किराया की बात करें, तो रिटर्न टिकट की कीमतें इकोनॉमी क्लास के लिए 14,149 रुपये से शुरू होती हैं. प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 18,499 रुपये से और बिजनेस क्लास के लिए टिकटों की कीमतें 42,499 रुपये से शुरू हो रही हैं. इंटरनेशल रूट पर टिकटों की बुकिंग के लिए 4 दिन का समय मिल रहा है. आप 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. विस्तारा के इस फेस्टिव सेल में आप 23 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं.
हवाई सफर की डिमांड में उछाल

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












