
Board Result 2021: जून के अंत तक कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा ये राज्य! जानें कैसे बनेगा रिजल्ट
AajTak
Gujarat Board Exam 2021: सीबीएसई के बाद अब गुजरात बोर्ड भी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि बोर्ड इस महीने के अंत तक कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है.
Gujarat Board Exam 2021: सीबीएसई के बाद अब गुजरात बोर्ड (Gujarat Board) कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि जीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस महीने के अंत तक और और कक्षा 10वीं के परिणाम (जीएसईबी एसएससी परिणाम) 2021 जुलाई के अंत तक जारी किए जाएंगे. राज्य में 8.72 लाख जीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों को कक्षा 9वीं और 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर सामूहिक प्रमोट किया जाएगा. हालांकि, सामूहिक प्रमोट केवल वही छात्र होंगे जो गुजरात कक्षा 10वीं के लिए रेगुलर छात्र के तौर पर रजिस्टर होंगे. सार्वजनिक बोर्ड परीक्षा बाद में आयोजित की जाएगी. जीएसईबी एसएससी परिणाम मानदंड GSEB कक्षा 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन दो मानदंडों के आधार पर किया जाएगा. स्कूल आंतरिक मूल्यांकन (20 अंक) और मुख्य स्कूल परीक्षा मूल्यांकन (80 अंक) के आधार पर होगा. गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा मूल्यांकन मानदंड GSEB 12वीं बोर्ड का परिणाम छात्रों का रिजल्ट कक्षा 12वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 10वीं के परिणामों से गणना किए गए 25:25:50 फॉर्मूले के आधार पर घोषित किया जाएगा. जबकि, कक्षा 10वीं के बोर्ड के परिणामों को 50% वेटेज दिया जाएगा, कक्षा 11वीं की पहली और दूसरी आंतरिक परीक्षाओं में 25% वेटेज दिया जाएगा.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











