
Board Exams: कोरोना के कारण इस राज्य में टलीं 10वीं-12वीं की परीक्षा, यहां देखें नई डेटशीट
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. साथ ही इन परीक्षाओं के लिए नई डेट शीट भी जारी कर दी गई है.
पंजाब में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए एक जरुरी सूचना है. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. दरअसल, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. पंजाब बोर्ड ने 10वीं और12वीं परीक्षा स्थगित करने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके दी है. कक्षा 10 की परीक्षा, जो पहले 9 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, अब 4 मई, 2021 से शुरू होगी. कक्षा 12 के लिए, परीक्षाएं अब 22 मार्च की पूर्व निर्धारित तिथि के बजाय 20 अप्रैल से शुरू होंगी. जनक राज, PSEB नियंत्रक (exams) ने आगे साझा किया है कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर से आयोजित की जाएगी. कक्षा 10 की परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जो रोल नंबर जारी करने के समय घोषित की जाएगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











