
Board Exam 2024: 16 अक्टूबर से शुरू होंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के इंप्रूवमेंट एग्जाम, डेटशीट जारी
AajTak
Haryana Board 10th, 12th Improvement Exam 2024 Datesheet: हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं या सेकेंडरी एग्जाम 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 24 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
Haryana Board 10th, 12th Improvement Exam 2024 Datesheet: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास की इंप्रूवमेंट एग्जाम 16 अक्टूबर से शुरू होंगे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. BSEH 10वीं और 12वीं ओपन परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी गई है और ये BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध हैं.
हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं या सेकेंडरी एग्जाम 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 24 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. कक्षा 12वीं या सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 9 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी. कुछ दिनों में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक और बाकी तारीखों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी.
BSEH Haryana Board 10th, 12th Improvement Exam 2024: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट स्टेप 1: BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं. स्टेप 2: कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए हरियाणा बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, और परीक्षा की तारीखें और अन्य विवरण बताए जाएंगे. स्टेप 4: परीक्षा कार्यक्रम की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें. स्टेप 5: आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
कक्षा 10 ओपन एग्जाम डेटशीट
कक्षा 12 ओपन एग्जाम डेटशीट
उम्मीदवारों को स्कैन की गई फोटो के साथ वेलिड एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी. परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर और मोबाइल फ़ोन ले जाने की अनुमति नहीं है, अगर ऐसा पाया जाता है तो छात्र के खिलाफ ठोस कदम उठाया जा सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












