
Board Exam 2021: जुलाई में 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी पूरी, राज्य शिक्षामंत्री ने दी जानकारी
AajTak
Board Exam 2021: बोर्ड एग्जाम के साथ-साथ मौजूदा स्थिति में सुधार होने पर राज्य में JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने पर भी विचार किया जाएगा.
Board Exam 2021: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं जुलाई 2021 में आयोजित की जा सकती है. राज्य शिक्षा मंत्री आदिमुलपु सुरेश ने 11 जून, 2021 को कहा कि सरकार AP SSC, Intermediate Exam 2021 आयोजित करने की पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना राज्य सरकार के लिए अंतिम विकल्प होगा. एजेंसी के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लेना आसान होता, लेकिन छात्रों का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के लिए लगभग 40 दिनों की आवश्यकता है. बोर्ड एग्जाम के साथ-साथ मौजूदा स्थिति में सुधार होने पर JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएंगी. उन्होंने विपक्षी TDT पर बोर्ड परीक्षा के मुद्दे का अनावश्यक राजनीतिकरण करने और छात्रों और अभिभावकों के मन में डर पैदा करने का आरोप भी लगाया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











