
BMW की ये अनोखी इलेक्ट्रिक साइकिल देखी? सिंगल चार्ज में जाए 300 किमी
AajTak
लक्जरी कार बनाने वाली BMW की ही साइकिल यूनिट BMW Motorrad ने इलेक्ट्रिक साइकिल से परदा उठाया है. ये सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर जाने का दम रखती है. जानें इनकी खासियत
BMW की साइकिल यूनिट BMW Motorrad ने एक नई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक साइकिल से परदा उठाया है. ये ना तो साइकिल है और ना ही बाइसाइकिल, ये इन दोनों के बीच का कॉन्सेप्ट है. कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 300 किमी तक जाती है. जानें इसके फीचर्स और देखें अनोखी तस्वीरें... BMW Motorrad ने अपनी Vision Amby इलेक्ट्रिक साइकिल को 2021 International Motor Show (IAA) के में पेश किया है. ये कंपनी के 5 नए कॉन्सेप्ट व्हीकल में से एक है. बाकी कॉन्सेप्ट व्हीकल को कंपनी IAA Mobility 2021 में दिखाएगी. BMW Vision Amby में कंपनी कई तरह के स्पीड जोन को कवर करेगी. ये आम इलेक्ट्रिक साइकिल की तरह 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से साइकिल लेन में भी चलाई जा सकती है, तो शहर की अंदरूनी सड़कों पर 45 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है. वहीं शहर की मुख्य सड़कों पर इसे 60 किमी की रफ्तार से भी चलाया जा सकता है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











