
BMC ने बाणगंगा झील की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदार पर दर्ज की FIR
AajTak
24 जून मंगलवार को बाणगंगा झील से गाद निकालने के ठेकेदार ने झील की सीढ़ियों पर जमा कीचड़ को हटाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया. जिससे झील की सीढ़ियों को काफी नुकसान हुआ है. बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, सफाई के काम के दौरान क्षतिग्रस्त सीढ़ियों और पत्थरों को हटाने का काम पूरा हो चुका है.
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मंगलवार को बाणगंगा झील की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में सवानी हेरिटेज कंजर्वेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
दरअसल, 24 जून मंगलवार को बाणगंगा झील से गाद निकालने वाले ठेकेदार ने झील की सीढ़ियों पर जमा कीचड़ को हटाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया. जिससे झील की सीढ़ियों को काफी नुकसान हुआ.
संरक्षक मंत्री, मंगल प्रभात लोढ़ा ने घटनास्थल का दौरा किया और झील की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उनकी मांग के बाद बीएमसी ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, सफाई के काम के दौरान क्षतिग्रस्त सीढ़ियों और पत्थरों को हटाने का काम पूरा हो चुका है. इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया जा रहा है. वहीं, झील में बचा हुआ काम भी भविष्य में नियमित रूप से जारी रहेगा.
आपको बता दें कि बाणगंगा झील के प्राचीन संरचना है. कई सालों से विभिन्न कारणों से झील की सीढ़ियों के पत्थरों, लैप पोस्ट खराब हो गए थे. इसके लिए बीएमसी ने पुनरुद्धार प्रोजेक्ट को शुरू किया था, जिसके तहत झील का जीर्णोद्धार का काम पिछले साल शुरू हुआ था. इस प्रोजेक्ट के तहत बाणगंगा झील परिसर से गाद निकालने का काम किया जा रहा था. वहीं, नवंबर 2022 में बाणगंगा को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया गया था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









