
BMC चुनाव से पहले मुंबई में बढ़ी हचल, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
AajTak
महाराष्ट्र में बीएमसी और अन्य निकायों के चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ गई है. शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को संजय राउत के साथ सिल्वर ओक पहुंच कर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद बीएमसी और अन्य निकायों के चुनाव की घड़ी भी करीब आ गई है. निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में मेल-मुलाकातों का दौर शुरू होता दिख रहा है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख वयोवृद्ध नेता शरद पवार से मुलाकात की. उद्धव सोमवार की दोपहर शरद पवार से मिलने उनके आवास सिल्वर ओक पहुंचे. इस दौरान उनके साथ आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी थे.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को इस मौके पर वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित पुस्तक के साथ ही 'वानखेड़े' डाक टिकट भी भेंट किया गया. शरद पवार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के पूर्व चेयरमैन भी हैं. पवार के साथ ही पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने उद्धव को पुस्तिका और डाक टिकट भेंट किया. हालांकि, बताया जा रहा है कि दो गठबंधन सहयोगियों की इस मुलाकात के दौरान गठबंधन ही चर्चा का केंद्र रहा.
यह भी पढ़ें: 'शरद पवार चाणक्य हैं, राजनीति में कुछ भी मुमकिन...', ऐसा क्यों बोले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस
शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर बात की और इसके लिए एमवीए को मजबूत करने पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने बीड और परभणी की हालिया घटनाओं को लेकर मुंबई में सर्वदलीय विरोध-प्रदर्शन की योजना पर चर्चा की. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में विपक्षी पार्टियां 25 जनवरी को मुंबई में वृहद विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी में हैं. इस दौरान शरद पवार के साथ जयंत पाटिल भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: संजय राउत ने दिये संकेत- BMC चुनाव अकेले लड़ सकती है उद्धव की शिवसेना
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल दो बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं की ये पहली मुलाकात है. इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व पर उठते सवालों के बीच शरद पवार ने पिछले ही हफ्ते ये ऐलान किया था कि एमवीए नेताओं की जल्द ही बैठक होगी. पवार का बयान संजय राउत के उस बयान के बाद आया था जिसमें उन्होंने निकाय चुनावों के लिए अकेले ही मैदान में उतरने का ऐलान किया था. संजय राउत के बयान पर सियासी हंगामा बरपा तो उन्हें सफाई देनी पड़ी थी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








