
BMC चुनाव: क्या हिंदुत्व के नाम पर उद्धव ठाकरे बीजेपी से फिर हाथ मिला सकते हैं?
AajTak
बीएमसी चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. इस बार सिर्फ चुनाव जीतने पर जोर नहीं है, बल्कि पार्टी को कैसे फिर एकजुट किया जाए, ये भी चुनौती है.
महाराष्ट्र की राजनीति में जब से उद्धव ठाकरे का अध्याय समाप्त हुआ है, शिवसेना पर उनकी पकड़ को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं. उन्होंने इस समय सिर्फ सत्ता नहीं गंवाई है बल्कि शिवसेना पर उनकी पकड़ भी कमजोर हुई है. ऐसे में आगामी बीएमसी चुनाव पार्टी के लिए असल अग्नि परीक्षा साबित होने वाला है.
बीएमसी पर हमेशा से शिवसेना का दबदबा रहा है, मुंबई तो पूरी तरह पार्टी के नियंत्रण में रही है. लेकिन इस बार जमीन पर समीकरण बदले हैं. पहली बार शिवसेना में ही फूट है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कई बागी शिवसैनिक आ चुके हैं. वे तो दावा भी कर रहे हैं कि असल शिवसेना वही है. ऐसे में आगामी चुनाव में उद्धव ठाकरे को सिर्फ शानदार प्रदर्शन नहीं करना बल्कि पार्टी पर भी फिर अपना कब्जा जमाना है.
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे बागी विधायकों से संपर्क साध लें. जानकार तो ऐसी उम्मीद भी जता रहे हैं कि शायद उद्धव एक बार फिर बीजेपी से हाथ मिला लें. कहने को ये सिर्फ अटकलें हैं, लेकिन दोनों पार्टियों का राजनीतिक इतिहास बताता है कि वे जरूरत पड़ने पर कई बार सिर्फ हिंदुत्व के नाम पर साथ आए हैं.
वैसे बीजेपी के साथ शिवसेना का दोबारा जाना इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हम सिर्फ कुछ समय के लिए अलग हुए थे. लेकिन अब मुझे लगता है कि हम फिर साथ आ गए हैं. हिंदुत्व के वोट कभी भी बंटने नहीं चाहिए. अब फडणवीस का ये रुख इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि हाल ही में सीबीआई ने उस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है जिसमें उद्धव ठाकरे के दामाद का नाम था. कुछ जानकार इसे सुधरते रिश्तों की तरफ पहला कदम मान रहे हैं.
खबर तो ये भी आई है कि उद्धव खेमे के चार विधायकों ने इस बात पर सहमति जताई है कि एक बार फिर शिंदे गुट के विधायकों से बातचीत करनी चाहिए. वैसे भी क्योंकि शिवसेना के चुनावी चिन्ह को लेकर एक कानूनी लड़ाई शुरू होना जा रही है, उस स्थिति में अगर बातचीत के जरिए कोई समाधान या समझौता निकल जाता है तो बीएमसी चुनाव में शिवसेना अपने ही चुनावी चिन्ह के साथ मैदान में उतर सकती है.
2017 के बीएमसी चुनाव की बात करें तो शिवसेना और बीजेपी के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. तब शिवसेना ने 84 और बीजेपी 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार शिवसेना में ही फूट है, बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सीएम बना दिया है, ऐसे में अगर कोई समझौता नहीं होता, ऐसी स्थिति में बीएमसी चुनाव में नए समीकरण बनते दिख सकते हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






