
Blueberries: उम्र घटाने वाली बीमारियों से राहत, जानें शरीर के लिए कितनी फायदेमंद ब्लूबैरी
AajTak
बीमारियों से बचाव और लंबी आयु देने में मददगार कुछ चीजों को तो सुपरफूड भी कहा जाता है. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ऐसे साक्ष्यों का खुलासा किया है जो बताते हैं कि ब्लूबैरी एजिंग से जुड़ी समस्या को दूर कर उम्र लंबी करने में मददगार है.
इसमें कोई संदेह नहीं कि फल और हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. बीमारियों से बचाव और लंबी उम्र देने में मददगार ऐसी कुछ चीजों को सुपरफूड भी कहा जाता है. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ऐसे साक्ष्यों का खुलासा किया है जो बताते हैं कि ब्लूबैरी एजिंग से जुड़ी समस्या को दूर कर उम्र लंबी करती है. एजिंग के दो अलग-अलग मॉडल्स में देखा गया है कि ब्लूबैरी इंसान की उम्र बढ़ाने में मददगार हो सकती है. ब्लूबैरी में विशिष्ट फ्लेवोनॉइड अणु होते हैं जो डीएनए डैमेज से मुकाबला करते हैं और ब्रेन सेल्स में होने वाली क्षति को धीमा करते हैं. कई स्टडीज में ऐसा भी दावा किया जा चुका है कि ब्लूबैरी दिमाग के मेमोरी वाले हिस्से को ऑक्सीडेंट और इन्फ्लेमेटरी डैमेज से बचाती है. एक स्टडी के मुताबिक, ब्लूबैरी के रस में मौजूद तत्व के संपर्क में आने वाली मक्खियों का जीवनकाल भी सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा होते देखा गया है. इस दौरान न सिर्फ उनकी आयु में इजाफा हुआ, बल्कि फिजिकल एक्टिविटी का लेवल भी इम्प्रूव होते देखा गया. ब्लूबैरी के सप्लीमेंटेशन के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि इस जीव का औसतन जीवन काल 28 प्रतिशत तक बढ़ गया और अधिकतम जीवन काल में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











