
Blue Origin Mission: आज शाम अंतरिक्ष के सफर पर निकलेंगे 6 यात्री, NRI अरविंदर बहल भी शामिल
AajTak
ब्लू ओरिजिन ने अब तक 70 लोगों को Karman Line (समुद्र तल से 100 किलोमीटर ऊपर एक काल्पनिक सीमा जो पृथ्वी के वायुमंडल को आउटर स्पेस से अलग करती है) के ऊपर भेजा है. NS-34 की लॉन्चिंग वेस्टर्न टेक्सास स्थित लॉन्च साइट से भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगी.
जेफ बेजोस की कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' (Blue Origin) एक बार फिर सुर्खियों में आने वाली है. कंपनी आज अपने सब-ऑर्बिटल स्पेस टूरिस्ट फ्लाइट, NS-34 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस स्पेस फ्लाइट में 6 लोग अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाले हैं, जिनमें आगरा में जन्मे रियल एस्टेट इन्वेस्टर अरविंदर (अरवी) सिंह बहल भी शामिल हैं.
अरविंदर अपनी साहसिक और वैश्विक यात्राओं के लिए जाने जाते हैं. वह उत्तरी ध्रुव से लेकर गीजा के पिरामिडों की यात्रा करने के बाद अब अंतरिक्ष में जाने वाले हैं. अरविंदर सिंह बहल अब अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं. उन्होंने विश्व के सभी देशों की कम से कम एक बार यात्रा करने का लक्ष्य तय किया है.
यह भी पढ़ें: 'रहस्यमयी एलियन स्पेसक्राफ्ट नवंबर में पृथ्वी पर कर सकता है हमला', नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने किया दावा
उनके पास प्राइवेट पायलट का लाइसेंस है और उन्होंने हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग भी ली है. ब्लू ओरिजिन के साथ उनकी अंतरिक्ष यात्रा एक्सप्लोरेशन और एडवेंचर में उनकी रुचि को दर्शाता है. ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम के तहत इस 14वीं ह्यून फ्लाइट और 34वें ओवरऑल मिशन में अरविंदर सिंह बहल के साथ तुर्की के व्यवसायी गखान एर्डेम, प्यूर्टो रिको के वेदर साइंटिस्ट और एमी अवॉर्ड विनर जर्नलिस्ट डेबोरा मार्टोरेल, ब्रिटिश फिलांथ्रोपिस्ट लियोनेल पिचफोर्ड, उद्यमी जे.डी. रसेल (जिन्होंने पहले एनएस-28 पर उड़ान भरी थी), और 2021 में ब्लू ओरिजिन स्पेस फ्लाइट के पहले क्रू मेंबर एच.ई. जस्टिन सन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 'बेटा बहुत बड़ा मिशन पूरा करके लौटा है', शुभांशु शुक्ला की स्पेस से वापसी पर भावुक माता-पिता
ब्लू ओरिजिन ने अब तक 70 लोगों को Karman Line (समुद्र तल से 100 किलोमीटर ऊपर एक काल्पनिक सीमा जो पृथ्वी के वायुमंडल को आउटर स्पेस से अलग करती है) के ऊपर भेजा है. NS-34 की लॉन्चिंग वेस्टर्न टेक्सास स्थित लॉन्च साइट से भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगी. इस लॉन्चिंग को ब्लू ओरिजिन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






