
Blockage Arteries: दिल तक पहुंचने वाले खून का रास्ता साफ करेंगी ये 10 चीजें, हार्ट अटैक से राहत
AajTak
दुनिया भर में हृदय रोग मौत के प्रमुख कारणों में से एक है. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, हर चार मौतों में से 1 मौत के लिए हृदय रोग जिम्मेदार है. आर्रटरीज या धमनियों में ब्लॉकेज होने के कारण हृदय रोग इस कदर घातक बन जाता है कि व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. जब हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियां प्लैग से भर जाती हैं, तो ये संकरी हो जाती हैं. इससे रक्त वाहिकाओं के फंक्शन में रुकावट आ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
दुनियाभर में हृदय रोग मौत के प्रमुख कारणों में से एक है. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, हर चार मौतों में से एक मौत के लिए हृदय रोग जिम्मेदार है. आर्रटरीज या धमनियों में ब्लॉकेज होने के कारण हृदय रोग इस कदर घातक बन जाता है कि व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. जब हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियां प्लैग से भर जाती हैं, तो ये संकरी हो जाती हैं. इससे रक्त वाहिकाओं के फंक्शन में रुकावट आ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. धमनियां वे रक्त वाहिकाएं होती हैं जो हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त को शरीर के विभिन्न टिशू तक पहुंचाती हैं. जब प्लैग का निर्माण होता है और रक्त का प्रवाह रुक जाता है, तब ये अवरुद्ध धमनियां हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं. अपनी आर्रटरीज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वस्थ खान-पान का होना भी जरूरी है. आइए जानते हैं खानपान की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको अपनी डाइट में शामिल कर आप नैचुरल तरीके से अपनी आर्रटरीज को स्वस्थ रख सकते हैं और हार्ट अटैक के खतरे से खुद को बचा सकते हैं. एस्पेरागस आपकी धमनियों को साफ करने के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक है. फाइबर और खनिजों से भरपूर, ये बल्ड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और ब्लड क्लॉट्स को रोकता है, जिससे गंभीर दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. ये नसों और धमनियों की सूजन को कम करता है. ये शरीर में ग्लूटाथियोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट के उत्पादन को बढ़ाता है, जो सूजन और हानिकारक ऑक्सीडेशन को रोकता है ( जिससे धमनियां अवरुद्ध होती हैं). इसमें अल्फा-लिनोलेइक एसिड और फोलिक एसिड भी होता है, जो धमनियों को सख्त होने से रोकता है. शतावरी को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसे भाप में पकाकर, ग्रिल कर और सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











