
Blaupunkt ने लॉन्च किया सस्ता Smart TV, फ्री में देख पाएंगे 400 चैनल, 10 हजार से कम है कीमत
AajTak
Blaupunkt Smart TV price: नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Blaupunkt का सस्ता टीवी खरीद सकते हैं. ये टीवी कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आता है. 32-inch स्क्रीन साइज वाला ये टीवी JioTele OS पर काम करता है. इस पर आप 400 से ज्यादा लाइव चैनल्स को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपना नया टीवी लॉन्च कर दिया है. कंपनी का लेटेस्ट टीवी JioTele OS पर काम करता है और लो बजट यूजर्स को टार्गेट करता है. कंपनी ने इस टीवी को 32-inch स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि इस टीवी को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
मास मार्केट में आने वाले इस टीवी में QLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR सपोर्ट के साथ आता है. टीवी बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 350 Nits है. आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और दूसरी खास बातें.
Blaupunkt HD Ready Smart TV की कीमत 9,699 रुपये है. इस टीवी को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा. Blaupunkt का ये टीवी ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Thomson ने लॉन्च किया सस्ता Smart TV, फ्री में देख पाएंगे 400 चैनल्स, आवाज से होगा कंट्रोल
Blaupunkt TV में 32-inch का HD Ready QLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन काफी ब्राइट है. इसमें 350 Nits की ब्राइटनेस मिलती है. इस टीवी में बेजल-लेस डिजाइन मिलता है. अगर आप छोटी स्क्रीन वाला एक टीवी चाहते हैं, तो इसमें आपको अच्छे फीचर्स मिलेंगे.
टीवी 36W के स्टीरियो बॉक्स स्पीकर के साथ आता है. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए आप स्टैंडर्ड, सपोर्ट्स, मूवी और म्यूजिक मोड में स्विच कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि मल्टीपल ऑडियो मोड्स मिलने से डायलॉग क्लियैरिटी आएगी. ये टीवी JioTele OS पर काम करेगा.

वॉर में टेक कैसे यूज हो सकता है इसका उदाहरण मिडिल ईस्ट के महाजंग से साबित हो सकता है. अमेरिका लगातार AI कंपनियों के साथ करार कर रहा है ताकि जंग में AI की मदद ली जा सके. एंथ्रॉपिक ने भी स्वॉर्म ड्रोन का प्रस्ताव दिया था जिसके तहत एक साथ 10 हजार से ज्यादा ड्रोन्स को वॉर में कंट्रोल AI के जरिए किया जा सकता है.












