
BLA लड़ाकों को खाना खिला रहे बलूच लोग, वायरल वीडियो ने खोली PAK सरकार के दावों की पोल
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के समन्वित हमलों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. इन वीडियोज में स्थानीय लोगों को कथित तौर पर BLA लड़ाकों को खाना खिलाते देखा जा सकता है.
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा 12 शहरों में किए गए समन्वित हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के दावों को चुनौती दे दी है. इन विजुअल्स में कथित तौर पर स्थानीय बलूच नागरिकों को BLA लड़ाकों के साथ बैठकर खाना खाते और उन्हें भोजन पहुंचाते हुए देखा जा सकता है.
सबसे ज्यादा चर्चा में एक वीडियो है, जिसमें नुश्की इलाके में हथियारबंद BLA लड़ाके स्थानीय लोगों के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करते और भोजन साझा करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सरकारी दावों से बिल्कुल उलट है, जिनमें कहा जाता रहा है कि बलूच विद्रोहियों को आम जनता का कोई समर्थन नहीं है. एक अन्य वायरल तस्वीर में स्थानीय लोग हथियारबंद विद्रोहियों के पास बिना किसी डर के खड़े दिखाई देते हैं, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में बागी बलोचों का एक साथ 12 शहरों पर हमला, कई पुलिस स्टेशन पर कब्जा, पोस्ट छोड़ भाग रही PAK आर्मी
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, नुश्की, क्वेटा, ग्वादर, मकरान, हब, चमन और नसीराबाद समेत कई इलाकों में हमले हुए. इन हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा काउंटर ऑपरेशन शुरू किया. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है.
70 उग्रवादी और 10 सुरक्षाकर्मी के मारे जाने का दावा
BLA ने हालिया हमले को दशकों का सबसे घातक एकदिवसीय अभियान बताया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 70 उग्रवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए. हमले शुक्रवार देर रात शुरू हुए और शनिवार तक जारी रहे, जिनमें सुरक्षा बलों, पुलिस ठिकानों और कुछ नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








