
BLA के सामने पाकिस्तान किसी भी कीमत पर घुटने नहीं टेकेगा, ट्रेन हाईजैक पर बोले रक्षा मंत्री
AajTak
पाकिस्तानी सेना का दावा है कि बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैकिंग के बाद बंधक बनाए गए यात्रियों को रेक्यू कराने का ऑपरेशन पूरा हो गया है. इस दौरान बीएलए के सभी विद्रोहियों को मार गिराया गया है.
बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने बड़ा दावा किया है कि BLA के कब्जे से सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है. 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराने का भी दावा किया. अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बलूच लड़ाकों को दो टूक चेतावनी दी है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) कभी भी पाकिस्तान को झुका नहीं सकता. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है. हम किसी को हमारे लोगों को बंधक बनाने नहीं देंगे. हम नहीं चाहेंगे कि कोई हमारे लोगों को बंधक बनाएं और फिर उसके बदले में हमें डिक्टेट करे. कल वे और भी लोगों को अगवा करेंगे और उसके बदले में आतंकियों को रिहा करने की मांग करेंगे. ये स्वीकार्य नहीं है.
रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर क्या बोला पाकिस्तान?
पाकिस्तानी सेना का दावा है कि बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैकिंग के बाद बंधक बनाए गए यात्रियों को रेक्यू कराने का ऑपरेशन पूरा हो गया है. इस दौरान बीएलए के सभी विद्रोहियों को मार गिराया गया है.
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ता तरार ने बताया कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 440 यात्री सवार थे जिनमें अच्छी-खासी संख्या सैन्यकर्मियों की भी थी. ट्रेन को हाईजैक करने की कोशिश में विद्रोहियों ने 21 लोगों को मार दिया गया. बाद में ऑपरेशन के दौरान सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है.
हालांकि, सेना के इस बयान का बीएलए ने खंडन किया है. उनका कहना है कि तकरीबन 150 लोग अभी भी उनके कब्जे में है. बीएलए ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हाईजैक के बाद से बीते 24 से ज्यादा वक्त बीत चुका है और अब पाक सेना के पास हमारी मांग पूरी करने के लिए 18 घंटे बचे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









