
BJP विधायक अमित शाह के कड़े विरोध के बाद झुका अहमदाबाद नगर निगम, नए बूचड़खाने का प्रस्ताव रद्द
AajTak
Ahmedabad slaughterhouse row: अहमदाबाद नगर निगम ने बीजेपी विधायक अमित शाह के विरोध के बाद 32 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक बूचड़खाने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है. विधायक ने इसे पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बताया था.
अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने अपने 2026-27 के ड्राफ्ट बजट में प्रस्तावित 32 करोड़ रुपए के नए बूचड़खाने के प्रावधान को रद्द करने का फैसला किया है. यह कदम एलिसब्रिज से BJP विधायक अमित शाह के विरोध के बाद उठाया गया है. शाह ने इस योजना को 'पार्टी विचारधारा के खिलाफ' बताया था.
नगर निगम कमिश्नर बंछानिधि पाणि ने प्लानिंग थी कि शाहवाड़ी-बेहरामपुरा में 15 हजार 882 वर्ग मीटर जमीन पर एक आधुनिक बूचड़खाना बनाया जाएगा. गीता मंदिर इलाके में चल रहे पुराने नगर निगम बूचड़खाने को शहर के बाहरी इलाके में इस नई सुविधा में शिफ्ट किया जाना था.
इसमें डॉक्टरों की उपलब्धता, चिलिंग यूनिट, एयर-कंडीशन्ड वाहन और कचरा प्रबंधन के लिए रेंडरिंग प्लांट और ETP (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का प्रावधान था.
पूर्व मेयर और वर्तमान विधायक अमित शाह ने इस प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं नया बूचड़खाना बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ हूं, क्योंकि यह पूरी तरह से BJP के वैचारिक रुख के खिलाफ है. जब मैं मेयर था, तो प्रशासन से इसी तरह का एक प्रस्ताव आया था जिसमें कहा गया था कि केंद्र ने इसके लिए फंड आवंटित किया है. दबाव के बावजूद मैंने इसे स्वीकार नहीं किया था. इस बार भी मुझे यकीन है कि मेरी पार्टी का नेतृत्व इस काम के लिए अपनी मंजूरी नहीं देगा."
'स्थानांतरण' था, नया निर्माण नहीं
नगर प्रमुख पाणि ने बताया, "यह प्रस्ताव बूचड़खाने को मौजूदा जगह से बेहरामपुरा में शिफ्ट करने के बारे में था, न कि नया बनाने के बारे में. हमने स्टैंडिंग कमेटी को प्रस्ताव वापस लेने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है. स्टैंडिंग कमेटी भी इसी राय की है.''

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









