
BJP ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मारी बाजी, सौरव जोशी जीते, AAP के पक्ष में आए सिर्फ 11 वोट
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP के सौरव जोशी विजयी हुए हैं. 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर हुई वोटिंग में BJP को 18, AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुन लिए गए हैं. पिछले साल के विवादों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने वोटिंग के लिए हाथ उठाकर मतदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसकी निगरानी पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी ने की. 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर हुई वोटिंग में BJP को 18, AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले.
नगर निगम हाउस में गुरुवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए वोटिंग हुई. जीत के लिए जादुई आंकड़ा 19 वोट का था. तीनों पार्टियों (BJP, कांग्रेस और AAP) ने गठबंधन के बजाय अकेले चुनाव लड़ा.
घोषित नतीजों में BJP के सौरव जोशी को 18 पार्षदों के वोट मिले, जबकि AAP के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गब्बी को 07 वोट मिले. इनमें 6 पार्षद और एक वोट सांसद मनीष तिवारी का शामिल था.
हालांकि, बहुमत के लिए 19 वोटों की जरूरत थी, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे अधिक वोट (18) प्राप्त करने के आधार पर सौरव जोशी को विजेता घोषित किया गया.
बता दें कि 1996 के बाद पहली बार बैलेट पेपर के बजाय पार्षदों ने हाथ उठाकर और मौखिक घोषणा के साथ अपने मत का प्रयोग किया. सभी पार्षदों ने अपने वोट के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सदन में पहुंचकर मतदान किया. मतदान से पहले उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











