
BJP ने काम किया होता तो CM और केंद्रीय मंत्रियों को नहीं उतारना पड़ता, MCD चुनाव पर बोले मनीष सिसोदिया
AajTak
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की सरगर्मी तेज है. ऐसे में दिल्ली की जनता अपना जनादेश किसे देगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले प्रदेश के सियासी मिजाज को समझने के लिए आजतक ने 'एमसीडी पंचायत' कार्यक्रम रखा है.
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की सरगर्मी तेज है. ऐसे में दिल्ली जनता अपना जनादेश किसे देगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले प्रदेश के सियासी मिजाज को समझने के लिए आजतक 'एमसीडी पंचायत' कार्यक्रम रखा है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए और हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एमसीडी में सबसे बड़ी समस्या दिल्ली में कूड़े के पहाड़ है. बीजेपी ने 15 साल में सिर्फ कूड़े के पहाड़ बनाए हैं.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी का चुनाव हमारी अगुवाई में नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है. दिल्ली की जनता चुनाव लड़ रही है. एमसीडी में 15 साल से बीजेपी है और इन 15 सालों में न दिल्ली साफ हुई है और न ही पार्क बनाए गए. गलियों में गंदगी के ढेर हैं. बीजेपी दिल्ली एमसीडी में पूरी तरह से फेल रही है. बीजेपी ने दिल्ली में कूड़े को साफ करने के बजाय कूड़े के पहाड़ बनाए हैं. इसीलिए बीजेपी को आज अपने नेताओं की पूरी फौज उतारनी पड़ रही है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी अगर MCD में काम की होती तो आज दिल्ली में प्रचार के लिए अपने केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों को नहीं उतारती. इससे ही लगता है कि बीजेपी ने दिल्ली में काम नहीं किया है. बीजेपी अगर दिल्ली में मेहनत कर लेती और पार्क साफ कर लेती तो आज एमसीडी में उन्हें मशक्कत नहीं करना पड़ रहा होता. दिल्ली में केजरीवाल का काम बोलता है और दिल्ली की जनता हमारे काम खुद गिना रही है.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव में नेतृत्व का विजन बहुत जरूरी होता है. केजरीवाल ने सात सालों में काम किया है और बीजेपी 15 सालों में क्या काम की है. 2017 के एमसीडी चुनाव के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2017 में हमें राजनीति में आए दो साल हुए थे, लेकिन आज सात हो गए हैं. सात साल में दिल्ली में हमने काम किया है और जनता उसे देख रही है. केजरीवाल का काम दिख रहा है.
यमुना की स्वच्छता के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2025 में यमुना साफ हो जाएगी. ये हमारा वादा है, यमुना की सफाई का काम चल रहा है. हम शुरू से ही यही बात करते रहे हैं कि 2025 में यमुना को साफ करके दिखाएंगे.
मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली एमसीडी में सबसे बड़ा मुद्दा राजधानी में कूड़े के पहाड़ हैं. कूड़े के पहाड़ को हटाना ही सबसे मुख्य प्राथमिकता है. पार्क को साफ करना और गलियों को साफ रखना. आवारा पशु गलियों में घूम रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






