
BJP नेता प्रचार में लगे हैं और राहुल गांधी मछली पकड़ रहेः MP के गृहमंत्री का तंज
AajTak
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि एक तरफ बीजेपी के नेता जहां अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं तो वहीं राहुल गांधी मछली पकड़ रहे हैं.
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने चुनाव में हार के बाद विपक्ष की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर उठाए जाते रहे सवाल को लेकर भी तंज किया है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता जहां अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं तो वहीं राहुल गांधी मछली पकड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और श्री @AmitShah जी समेत @BJP4India के सभी नेता चुनावी राज्यों में जनता के बीच जाकर उनसे संपर्क और संवाद कर रहे हैं। जबकि @INCIndia के नेता @RahulGandhi मछलियां पकड़ रहे हैं। फिर चुनाव परिणाम आने पर ईवीएम का रोना रोएंगे।@KailashOnline @BJP4MP pic.twitter.com/yckxhaL7TN दरअसल बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जब नरोत्तम मिश्रा से सवाल पूछा गया कि बीजेपी का इन राज्यों में प्रदर्शन कैसा रहने जा रहा है तो उन्होंने कहा कि अंतर आप खुद ही देख लो. मोदीजी तमिलनाडु में प्रचार कर रहे हैं, अमित शाहजी पश्चिम बंगाल में हैं. नड्डाजी असम में हैं. राजनाथ सिंहजी केरल में प्रचार कर रहे हैं और पप्पू मछली पकड़ रहा है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









