
'BJP ज्वाइन कर लीजिए, नहीं तो गिरफ्तार कर ली जाएंगी', आतिशी का दावा- BJP ने करीबी से भिजवाया ऑफर
AajTak
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि वह आज कोई विस्फोटक खुलासा करने जा रहीं हैं. सोमवार शाम उन्होंने एक्स पर लिखा था मैं विस्फोटक खुलासा करने जा रही हूं. दरअसल, कल ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया कि सीएम केजरीवाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था.
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कह कि मेरे करीबी के माध्यम मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में आप के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा. आतिशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना दिया है कि आम आदमी पार्टी को और उसके सभी नेताओं को कुचलना चाहते हैं खत्म करना चाहते हैं.
आतिशी ने कहा, 'आम आदमी पार्टी की सीनीयर लीडरशिप हिरासत में है लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने के बाद सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद भाजपा को लगता है कि आने वाले समय में अगले चार बड़े नेताओं को जेल में डाला जाएगा. आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की रेड होगी. मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर रेड होगी. हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर गिरफ्तार किया जाएगा.'
चार नेताओं को किया जाएगा अरेस्ट
आतिशी ने कहा कि बीजेपी का इरादा है कि आने वाले 2 महीने में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने का है. उन्होंने कहा कि वह मुझे गिरफ्तार करेंगे सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार करेंगे, दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार करेंगे और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे. हम सबको जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है.'
बीजेपी पर हमला करते हुए आतिशी ने कहा, 'मैं आज भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहती हूं कि हम आपकी धमकी से डरने वाले नहीं है.हम भगत सिंह के चेले हैं, केजरीवाल के सिपाही है. जब तक आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता में आखिरी सांस तक बची है हम अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में इस देश को बचाने के काम करते रहेंगे. आप हर विधायक को हर आदमी को जेल में डाल दो. उसकी जगह 10 और लोग इस लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे.'
ये भी पढ़ें: जेल में इन 6 लोगों से मिल सकेंगे CM केजरीवाल, पत्नी और बच्चों के अलावा दो दोस्तों के दिए नाम

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






