
BJP को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष? निर्मला सीतारमण समेत इन नामों पर चर्चा तेज
AajTak
भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी किसी महिला नेता को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है. यह पार्टी के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई महिला बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगी. शीर्ष नेतृत्व के बीच इस विषय पर गंभीर चर्चा चल रही है और कई प्रमुख महिला नेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











