
'BJP के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं...', बोले राहुल गांधी, खड़गे ने 'न्याय यात्रा' को दिखाई हरी झंडी
AajTak
यात्रा शुरू किए जाने के मौके पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि, 29 जून के बाद से मणिपुर में शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है. पूरे राज्य में नफरत फैल गई है.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत, रविवार को मणिपुर से की गई. इस मौके पर यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, आज तक भारत के प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का समय नहीं मिला. राहुल गांधी ने कहा कि, 'मोदी जी, बीजेपी आरएसएस के लिए शायद मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है.
राहुल गांधी ने मांगी माफी मणिपुर में कांग्रेस नेताओं की फ्लाइट लेट हो गई, इसके लिए राहुल गांधी ने मंच से माफी भी मांगी. यात्रा शुरू किए जाने के मौके पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि, 29 जून के बाद से मणिपुर में शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है. पूरे राज्य में नफरत फैल गई है. उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि, आज तक भारत के प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का समय नहीं मिला. राहुल गांधी ने कहा कि, 'मोदी जी, बीजेपी आरएसएस के लिए शायद मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है.
बसों से होगी यात्रा मैं चाहता था कि, जैसे हमने पैदल यात्रा की, वैसे ही हम ईस्ट से वेस्ट तक यात्रा करें. लोगों ने यात्रा शुरू करने के लिए अलग-अलग सुझाव दिए, कोई ईस्ट कोई वेस्ट से कह रहा था, लेकिन मैंने कहा कि, अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है. राहुल गांधी ने कहा कि, हमने नफरत को मिटाने और भारत को एक सूत्र में बांधने की बात की है. हमने भारत जोड़ो यात्रा 1 में इस अभियान की शुरुआत की है. लोगों ने हमसे कहा कि हमें भी पूर्व से पश्चिम की ओर यात्रा करनी चाहिए, जैसे हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी. चूँकि हमारे पास समय कम है इसलिए हमने इसे बसों का उपयोग करके एक हाइब्रिड यात्रा के रूप में करने का निर्णय लिया.
थौबल से शुरू हुई यात्रा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने थौबल जिले से हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की. इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंडिया की विशेष फ्लाइट से सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी समेत 70 के करीब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंफाल पहुंचे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






