
BJP के बुलावे पर भारत आएंगे इन देशों के नेता, जानें किसका-किसका नाम है शामिल
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को ऑब्जर्व करने के लिए बुलावा भेजा था. बीजेपी के फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट के इंचार्ज विजय चौटियावाले के हवाले से बयान जारी करते हुए पार्टी ने बताया है कि कितने देशों के नेता उसके बुलावे पर भारत आ रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि दस देशों के अठारह राजनीतिक दलों के नेता उसके बुलावे पर पार्टी के चुनाव प्रचार को देखने भारत आ रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी के फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट के इंचार्ज विजय चौटियावाले के हवाले से जारी बयान में कहा गया है, "दस देशों के अठारह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि 1 मई 2024 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, सभी प्रतिनिधि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करेंगे. भारत आए सभी प्रतिनिधिमंडल को पूरे चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ बीजेपी के चुनाव अभियान और रणनीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी."
पिछले महीने ही ऐसी कई रिपोर्ट्स आई थीं जिसमें यह दावा किया गया था कि भारतीय जनता पार्टी ने 25 से अधिक वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का अनुभव लेने के लिए भारत बुलाया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि अमेरिका की दोनों पार्टियों सत्तारूढ़ डेमोक्रेट और विपक्षी रिपब्लिकन में से किसी को भी नहीं बुलाया गया है.
बीजेपी के (KNOW BJP)' कैंपेन का हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी ने यह कदम 'बीजेपी को जानें (KNOW BJP)' कैंपेन के तहत उठाया है. इसका मकसद पार्टी को ज्यादा से ज्यादा विस्तार देना है. इस पहल के तहत विभिन्न देशों के करीब 70 मिशन प्रमुखों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके अलावा, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी कई देशों का दौरा किया है. इस आउटरीच प्रोग्राम के तहत नेपाल के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड को भी भाजपा हेडक्वार्टर में बुलाया गया था. हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी 4-5 विदेशी प्रतिनिधियों को अलग-अलग जगह चुनाव प्रचार को दिखाने के लिए ले गई थी.
अमेरिकी की पार्टियों को क्यों बुलावा नहीं?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









