
BJP का दावा- दिल्ली CM और मंत्रियों के पास 3000 से ज्यादा फाइल लंबित, AAP ने किया पलटवार
AajTak
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'केजरीवाल सरकार प्रशासन और शासन के लिए नहीं बल्कि प्रचार और भ्रष्टाचार के लिए है और यह बात इसके विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी 3,060 फाइल से स्पष्ट है. इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी 420 फाइल ऐसी हैं जो मुख्यमंत्री के स्तर पर लंबित हैं.'
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के पास तीन हजार से अधिक फाइल लंबित है. सरकार की आलोचना करते BJP ने आरोप लगाया कि उसे 'शासन की कोई चिंता नहीं है', क्योंकि महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित तीन हजार से अधिक फाइल विभिन्न मंत्रियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के पास कई वर्षों से लंबित हैं. AAP ने आरोप को झूठा बताया है.
विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी 3,060 फाइल: वीरेंद्र सचदेवा न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'केजरीवाल सरकार प्रशासन और शासन के लिए नहीं बल्कि प्रचार और भ्रष्टाचार के लिए है और यह बात इसके विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी 3,060 फाइल से स्पष्ट है. इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी 420 फाइल ऐसी हैं जो मुख्यमंत्री के स्तर पर लंबित हैं.'
कथित आधिकारिक दस्तावेज की कॉपी दिखाते हुए सचदेवा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के स्तर पर लंबित फाइल 'गरीब संजीवनी आयुष्मान योजना', दिल्ली लोकायुक्त की शक्तियों को बढ़ाने, सात साल से लंबित दिल्ली जल नीति की फाइल, अनधिकृत कॉलोनियों के विकास और यमुना की सफाई के लिए एसटीपी के निर्माण से संबंधित हैं.
उन्होंने आरोप लगाया, 'लंबित फाइल से पता चलता है कि इस सरकार को काम की चिंता कम, प्रचार-प्रसार और भ्रष्टाचार में ज्यादा रुचि है. फिर भी वे दिल्ली की सेवा करने का दावा करते हैं.'
भाजपा ने निराधार झूठ का सहारा लिया है: रीना गुप्ता AAP की दिल्ली इकाई की सचिव रीना गुप्ता ने एक बयान में पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने 'निराधार झूठ का सहारा लिया है' और उसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए दस्तावेज़ 'दिखावा' थे. उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा ने जो भी फर्जी दस्तावेज पेश किए हैं, वे उनके मनगढ़ंत झूठ हैं. बेशर्मी से भाजपा ने उन फाइलों को पेश करके दिल्लीवासियों को गुमराह करने की कोशिश की है, जिनमें काम पहले ही पूरा हो चुका है.'
भाजपा की दिल्ली इकाई के सचिव हरीश खुराना ने आरोप लगाया कि AAP सरकार के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के नेता भी आरोप लगाते रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं. लेकिन वे कई वर्षों तक महत्वपूर्ण फाइल को दबाकर बैठे रहे. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित फाइल फरवरी 2016 से लंबित पड़ी है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






