
BJP का आरोप - निगम चुनावों में वोटिंग परसेंटेज कम हुआ तो केजरीवाल सरकार ने रोका गरीबों को राशन
AajTak
दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाला राशन केजरीवाल सरकार जनता को मुहैया नहीं करा पा रही है. वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के 72 लाख लोगों को नवंबर महीने का राशन अब तक नहीं मिल पाया है.
दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की गरीब जनता को मिलने वाला राशन केजरीवाल सरकार मुहैया नहीं करा पा रही है. वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के 72 लाख लोगों को नवंबर महीने का राशन अब तक नहीं मिल पाया है और इसके पीछे वजह केजरीवाल सरकार का हाल ही में हुए निगम चुनावों में परसेंटेज है.
72 लाख गरीबों को नहीं मिला नवंबर-दिसंबर का राशन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा निगम चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी को 12 फीसदी वोट कम मिले हैं और वहीं बीजेपी को तीन परसेंट ज्यादा. यही वजह है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार इस कम वोटिंग परसेंट का गुस्सा दिल्ली की जनता पर निकाल रही है. जिनको केंद्र सरकार द्वारा राशन मिलता है, उनको राशन नहीं दे रहे हैं. दिल्ली के अलग-अलग गोदामो में अनाज रखा हुआ है, लेकिन केजरीवाल सरकार उनको देना नहीं चाहती.
केंद्र सरकार अपने हाथों में लें दिल्ली की राशन व्यवस्था
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि या तो वह राशन व्यवस्था को अपने हाथों में ले लें या फिर केंद्र द्वारा जारी सब्सिडी का उपभोक्ताओं को बैंक खातों में भुगतान किया जाए, क्योंकि दिल्ली सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने का काम करने में पूरी तरह निकम्मी साबित हुई है.
'कई गोदामों में भरा हुआ राशन'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






