
Bikaner Gym Accident: पावर लिफ्टर यष्टिका की कैसे गई 270 KG वजन उठाते हुए जान? नहीं होतीं ये 5 गलतियां, तो बच जाती जिंदगी...
AajTak
Powerlifter Yashtika Acharya Dies: जिम में पावरलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करते समय नेशनल खिलाड़ी यष्टिका आचार्य की जिस तरह से मौत हुई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हमने वायरल वीडियो और उनकी प्रैक्टिस के आधार पर यह समझने की कोशिश की कि 17 साल की यष्टिका जब राजस्थान के बीकानेर में प्रैक्टिस कर रही थी, तो उनसे क्या गलतियां हुईं.
Powerlifter Yashtika Acharya Dies in Bikaner Gym: राजस्थान के बीकानेर में जिम में पावरलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करते समय नेशनल खिलाड़ी यष्टिका आचार्य की दर्दनाक मौत हुई. जिस किसी ने उनका वायरल वीडियो देखा, वह सन्न रह गया. खुद पावरलिफ्टिंग करने वाले खिलाड़ी भी गमजदा दिखे.
यष्टिका ने गर्दन पर 270 किलो का वजन उठाया था, इस दौरान वह डिस्बैलेंस हो गई, पूरा वजन उसकी गर्दन पर आ गया और उन्होंने दम तोड़ दिया. आखिर यष्टिका से पावर लिफ्टिंग करते वक्त क्या चूक हुई? इस बारे में हमने पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों, कोच और एसोसिएशन से जुड़े लोगों से बात की और इस खेल से जुड़ी बारीकियों, नियमों को समझने की कोशिश की. वह यह भी जाना कि इस खेल में दम दिखाते हुए किन बातों को ध्यान रखना चाहिए.
Shocking news, #NationalGames Gold Madelist Powerlifter Yashtika Acharya (17 years old) d!ed in the gym While lifting 270 kg weight, the rod fell on her neck in #Bikaner #Rajasthan. pic.twitter.com/t5H4AKO7li
कुल मिलाकर इन एक्सपर्ट और पावर लिफ्टिंग से जुड़े लोगों से बात करते हुए कई अहम चीजों के बारे में जानकारी मिली. इन सभी ने बताया कि यष्टिका और उनके सपोर्ट कर रहे कोच, लिफ्टर और लोडर से क्या गलतियां हुईं, जिस जिम में वो प्रैक्टिस कर रहीं थीं, वहां क्या कमी थी.
aajatk.in ने यूपी पॉवर लिफ्टिंग के मानद सचिव अनुज कुमार, पावर लिफ्टिंग की इंटरनेशनल खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, उत्तराखंड की पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ी कविता देवी, पावर लिफ्टिंग कोच कमलापति त्रिपाठी से विस्तार से बात की. इन सभी ने यष्टिका आचार्य के वीडियो को देखकर बताया कि 17 साल की खिलाड़ी से कहां कमी रह गई? यह सभी खिलाड़ी के इस तरह हादसे में निधन पर निराश दिखे.
यष्टिका आचार्य के मामले में प्राथमिक कमी पैर का बैलेंस बिगड़ना रहा, वहीं जहां वो खड़ी थीं, वहां रबर के प्लैंक लगाए गए थे, जिस कारण वो वजन उठाते ही डांवाडोल हो गई.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







