
Bihar Teacher: स्कूल की जगह दुकान पर थे मास्टर साहब, ACS ने पकड़ लिया, सामने आया Video
AajTak
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित GMS मुरारपुर स्कूल के एक शिक्षक रितेश कुमार वर्मा से जब संपर्क किया गया, तो वो क्लास में नहीं, बल्कि दुकान पर मिले. टीचर और ACS की पूरी बातचीत का वीडियो सामने आया है.
बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइम-टेबल बदला गया है और अब स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में चल रहे हैं. इसी व्यवस्था की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सोमवार को कई स्कूलों में वीडियो कॉल कर निरीक्षण किया. इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित GMS मुरारपुर स्कूल के एक शिक्षक रितेश कुमार वर्मा से जब संपर्क किया गया, तो वो क्लास में नहीं, बल्कि दुकान पर मिले. टीचर और ACS की पूरी बातचीत का वीडियो सामने आया है.
यह भी पढ़ें: एक टीचर... जो बन गया क्रिकेट जगत का सबसे महान कोच, लेकिन सौरव गांगुली ने पहुंचाई थी चोट
ACS ने शिक्षक को वीडियो कॉल किया और पूछा कि रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे हैं? टीचर ने जवाब दिया, जी सर. इसके बाद ACS ने सीधे सवाल किया कि रितेश जी स्कूल में हैं क्या? सवाल सुनते ही टीचर घबरा गए और हड़बड़ाते हुए बोले कि दो मिनट में आ रहे हैं सर.
यह भी पढ़ें: बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा का परिणाम घोषित, 80713 में से 81.42% अभ्यर्थी हुए पास
जब ACS ने वीडियो कॉल रिसीव करने को कहा, तो शिक्षक ने स्वीकार किया कि वे दुकान पर हैं और तुरंत स्कूल पहुंच रहे हैं. इस पर ACS ने सख्त लहजे में पूछा कि स्कूल में मन नहीं लगता क्या?
देखें वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











